Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly aqi 276 after diwali due to firecrackers

बरेली: दिवाली पर 120 करोड़ का फुंका बारूद, प्रदूषित हुई शहर की हवा, राजेंद्र नगर का एक्यूआई 276

Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

बरेली में दिवाली पर आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ गया। लोगों ने दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। इसका असर शहर की हवा पर दिखा और राजेंद्र नगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स  276 तक पहुंच गया।

विज्ञापन
bareilly aqi 276 after diwali due to firecrackers
पीलीभीत रोड पर छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली पर आतिशबाजी का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। कारोबारियों के मुताबिक, थोक कारोबार के नए लाइसेंस जारी होने से इस बार बीते साल से करीब दो गुना कारोबार हुआ। कुल 120 करोड़ के पटाखे बिके। नतीजा, वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। राजेंद्रनगर में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 276 और जीआईसी पर 159 दर्ज हुआ।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आठ नवंबर यानी रविवार को राजेंद्रनगर में एक्यूआई 115 और जीआईसी में 101 था। दिवाली के अगले दिन राजेंद्रनगर के एक्यूआई में 161 अंकों की बढ़त हुई। जीआईसी में 58 अंकों का उछाल आया। राजेंद्रनगर में पीएम-2.5 का स्तर रविवार को 65 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था, जो सोमवार को 113 हो गया। पीएम-10 का स्तर 119 से घटकर 94 दर्ज हुआ। जीआईसी में पीएम-2.5 का स्तर 61 से बढ़कर 78 और पीएम-10 का स्तर 69 से बढ़कर 89 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पहुंच गया।
विज्ञापन


नवंबर की शुरुआत से ही राजेंद्रनगर की हवा प्रदूषित
नवंबर के शुरुआती नौ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो दो नवंबर को राजेंद्रनगर में सबसे अधिक एक्यूआई 418 दर्ज हुआ था। चार नवंबर को 395 और पांच को 360 रहा। सात, आठ नवंबर को राहत रही पर अब फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। राजेंद्रनगर में नौ दिनों का औसत एक्यूआई 320.6 रहा, जबकि जीआईसी में यह 133.1 दर्ज किया गया। इससे जाहिर है कि आवासीय क्षेत्रों में हवा फिलहाल दूषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सिर्फ आतिशबाजी ही नहीं एक्यूआई का मापक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार के मुताबिक, पटाखों से निकलने वाले धुएं में सूक्ष्म कणों के साथ कई हानिकारक गैसें होती हैं। वायु प्रदूषण पर मौसम, हवा की गति, तापमान, स्थानीय गतिविधियों का असर पड़ता है। इसलिए प्रदूषण में हुई पूरी वृद्धि को आतिशबाजी का परिणाम नहीं माना जा सकता।

वर्षवार दिवाली पर एक्यूआई
वर्ष 2012 में 378, 2013 में 398, 2014 में 421, 2015 में 442, 2016 में 396, 2017 में 410, 2018 में 435, 2019 में 398, 2020 में 392, 2021 में 415, 2022 में 282, 2023 में 208, 2024 में 216, वर्ष 2025 में 216 रहा।

वायु गुणवत्ता का मानक
एक्यूआई 
0-50 तक अच्छा 
51-100 तक सामान्य
101-150 औसत
151-200 तक प्रदूषित
201-300 तक खराब 
401 से अधिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed