{"_id":"5c46e70dbdec227386330f1f","slug":"bareilly-ambulance-trapped-in-a-jam-as-roadways-bus-struck-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः बीच सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से जाम में फंसी एम्बुलेंस, विधायक भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः बीच सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से जाम में फंसी एम्बुलेंस, विधायक भड़के
Tue, 22 Jan 2019 03:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस अड्डे के सामने बीच सड़क पर चालक ने बस खड़ी कर दी। इससे वहां जाम लग गया। विधायक सदर योगेश वर्मा की गाड़ी उस जाम में फंस गई। विधायक की कार के पीछे एम्बुलेंस फंस गई।
विज्ञापन
इस पर विधायक उतरे और एम्बुलेंस में मरीज देख भड़क गए। उन्होंने साथियों समेत बीच सड़क पर बस खड़ी होने का विरोध करते हुए डिवाइडर पर बैठ कार्रवाई होने तक न हटने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विधायक के सड़क पर बैठने की खबर से प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी/एएसपी आरके वर्मा पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की कार्रवाई और जाम न लगने देने के आश्वासन और मान-मनौव्वल पर विधायक मान गए और घर चले गए।
विज्ञापन