फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Amar Ujala to star in Starnight today

बरेली: अमर उजाला स्टारनाइट में आज होगा धमाल

Sat, 01 Feb 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Amar Ujala to star in Starnight today
स्टार नाइट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अमर उजाला के 51वें स्थापना दिवस पर चल रहे जश्न के क्रम में एक फरवरी यानी आज स्टारनाइट का धमाकेदार आयोजन होगा। इसमें सारेगामापा फेम सिंगर रुपाली जग्गा और सिंगर अतुल पंडित के सुरों पर शहरवासी थिरकेंगे तो दूसरी ओर, मॉडल नेहा तिवारी अपनी एंकरिंग से लोगों को बांधे रखेंगी। इसके साथ ही, रशियन डांस ट्रूप की भी जबरदस्त परफार्मेंस देखने का मौका लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश पांडेय रहेंगे। इसके साथ ही, प्रशासन और पुलिस के अन्य अफसर समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन

स्टारनाइट कार्यक्रम का आगाज आज शाम सात बजे सिविल लाइंस के मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज ग्राउंड में शाम सात बजे से रात दस बजे तक चलेगा। इसमें सुर, लय, ताल का समागम होगा और डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी। वहीं, फेम सिंगर्स की सुरों के साथ ताल मिलाने का मौका भी शहरवासियों को मिलेगा। सर्द मौसम को देखते हुए ग्राउंड में जगह-जगह अलावा की भी व्यवस्था रहेगी। ताकि शहरवासी बेफिक्र होकर कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठा सकें। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है, इसलिए आप इस खूबसूरत शाम का आसानी से हिस्सा बन सकते है।
विज्ञापन

यह हैं कार्यक्रम के सहयोगी
मुख्य सहयोगी बीएल एग्रो हैं। अन्य सहयोगी मनीलेम डेकोरेटिव पैनल, एसआरएमएस, स्वच्छ कुटुंब केयर, लोटस ग्रुप हैं। वैल्युएबल पार्टनर्स सीएपीएल फोर्ड, मानस स्थली, कॉमर्शिलय टोयोटा, बीआरडी मेडिकेयर, क्लब एपल ट्री, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप, रामा श्यामा पेपर्स, एसआरसीआईएल, आरके इंडस्ट्रीज, आरबीएमआई, एएनए ग्रुप, कोरल मोटर्स, प्राइवेट लिमिटेड, तनिष्क, मैस्कॉट ग्रुप, केसीएमटी ग्रुप, महावीर इंडस्ट्रीज, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रोवर्स, वात्सल्य, यूनिसन फार्मा, श्रेष्ठ आईएएस, खुशलोक हॉस्पिटल, आसाम टी कंपनी, डॉक्टर आरके महाजन, सोबती पब्लिक स्कूल, डीजी इंफ्रा, कृष्णा संजीव इंटरप्राइजेज, ओमेगा क्लासेस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, वेल्थ डिस्कवरी, सद्गुरु हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, विद्या भवन, डॉ. हारून पुस्तक भंडार, बेग हॉस्पिटल, ज्योति कॉलेज, किया मोटर्स, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, ग्लेन कैंसर हैं। बेवरेजेस पार्टनर वृंदावन बेवरेजेस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल ओबराय आनंद, इवेंट पार्टनर इवेंट वाला, फोटोग्राफी पार्टनर फर्स्ट क्लिक, आउटडोर पार्टनर क्रिएटिव मीडिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed