फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Aligarh passenger canceled and run between Bareilly-Lucknow, reduced passenger pressure

Bareilly News: बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर रद्द कर बरेली-लखनऊ के बीच चलाई, घटा यात्रियों का दबाव

Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Aligarh passenger canceled and run between Bareilly-Lucknow, reduced passenger pressure
बरेली। कई दिन बाद जंक्शन पर यात्रियाें का दबाव कुछ कम दिखा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ी। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण 54351-52 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को 20 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को विशेष दर्जा देते हुए बरेली-लखनऊ में बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ होगा। इससे पहले हर कोई आस्था डुबकी लगाने के लिए आतुर हैं। रेलवे बरेली होते हुए 26 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की हैं। नियमित ट्रेनें पहले से फुल चल रहीं हैं। इनके स्लीपर श्रेणी में नो रूम होने के कारण टिकट बुक नहीं हो रहे हैं। अकेले जंक्शन पर ही रोजाना 13 हजार जनरल टिकटों की बिक्री से अव्यस्थाएं फैल रही थीं। लखनऊ रूट के यात्रियों का दबाव ज्यादा होने के कारण रेलवे ने मंगलवार से 20 फरवरी तक बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर बरेली-लखनऊ के बीच चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को बरेली होते हुए 04038 दिल्ली-फाफामऊ, 04040 दिल्ली-फाफामऊ और 04042 आनंद विहार-फाफामऊ अनारक्षित महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया। इसके बाद मंगलवार को शाम जंक्शन पर अन्य दिनों की तरह मारामारी नहीं नही। यात्रियों का दबाव कम होने के कारण व्यवस्थाओं में भी मामूली सुधार दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
बालामऊ में मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त रहीं 24 ट्रेनें
बरेली। बरेली-लखनऊ रेलखंड में बालामऊ स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण मंगलवार को भी बरेली होकर गुजरने वालीं 24 ट्रेनें निरस्त रहीं। इस कारण यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का रुख करना पड़ा। अनारक्षित ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कुछ सहूलियत मिली। मंगलवार को 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15624-23 कामाख्या एक्सप्रेस, 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 14004-03 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन नहीं किया गया। संवाद



----------
रोक-रोक कर की गई जनरल टिकटों की बिक्री
बरेली। जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने मंगलवार को नया तरीका अपनाया। अब तक जंक्शन पर रोजाना 13 हजार जनरल टिकटों की बिक्री हो रही थी। नया तरीका अपनाए जाने के बाद यह बिक्री घटकर आठ हजार टिकटों पर आ गई है। भीड़ के कारण अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार रात से ही जनरल टिकटों की बिक्री रोक-रोक कर की गई। जंक्शन के किसी भी प्लेटफाॅर्म पर टिकट के बिना प्रवेश नहीं करने दिया गया। दूसरी ओर, ट्रेन के आने से एक घंटे पहले जनरल टिकटों की बिक्री की गई। इस कारण भी मंगलवार को प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों का दबाव कम रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed