{"_id":"5d4487018ebc3e6d0806a727","slug":"bareilly-airport-bareilly-news-bly3708520176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के लिए उड़ान भरने को मलयेशिया से खरीदे जा रहे प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के लिए उड़ान भरने को मलयेशिया से खरीदे जा रहे प्लेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन कंपनी कुआलालंपुर (मलयेशिया) से 72 सीटर विमान खरीदने की डील फाइनल कर चुकी है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि विमान खेमे में यह प्लेन भी जल्द शामिल हो जाएगा। एक प्लेन की भारत में भी खरीदने की कवायद चल रही है। इसके बाद हवाई सेवाओं को शुरू करने का शेड्यूल जारी होगा।
पहले जेड एयरवेज कंपनी की तरफ से बरेली हवाई अड्डे से दिल्ली और लखनऊ रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही थी। बाद में आर्थिक मंदी और घाटे से उबरने में नाकाम रही जेट एयरवेज कंपनी आखिर बंद हो गई तो हवाई सेवा शुरू करने का इंतजार कर रहे शहरवासियों की उम्मीद को झटका लगा। इसके बाद चुनाव के दौरान एक और कंपनी टर्बो एविएशन के अधिकारियों ने निर्माणाधीन हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। तैयारियों पर सहमति जताते हुए शीघ्र ही लखनऊ सहित कई रूटों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए हामी भरी तो हवाई अड्डा के शुरू होने की आस फिर जाग गई। लेकिन अड़ंगा यह लगा कि टर्बो के पास इतने प्लेन ही नहीं थे कि वह बरेली हवाई अड्डे को चालू कर सके।
पिछले माह भारतीय विमानन प्राधिकरण के डायरेक्टर एसके सिंह ने सिविल एविएशन और प्लेन सेवा शुरू करने वाले आपरेटर्स के साथ दिल्ली में महत्वपूर्ण मीटिंग की थी। इसके बाद टर्बो ने मलयेशिया से एक 72 सीटर प्लेन खरीदने की डील फाइनल की है। कंपनी के अधिकारियों ने मलयेशिया पहुंचकर औपचारिकता भी पूरी कर ली है। प्लेन को बरेली से लखनऊ रूट पर चलाने की तैयारी है। कंपनी कुछ और प्लेन भी भारत से भी खरीदने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी नए विमान खरीद रही है। मलयेशिया से एक प्लेन लाने की डील फाइनल हो गई है। यह विमान बरेली से लखनऊ के बीच उड़ान भरेगा।
- पीवी रविशंकर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, टर्बो एविएशन