फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly A beat D by 92 runs

Bareilly News: बरेली ए ने डी को 92 रनों से दी मात

Fri, 28 Mar 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bareilly A beat D by 92 runs
बरेली। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस मैदान में अंडर-19 वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता हुई। इसमें टॉस जीतकर बरेली ए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 236 रन बनाए। कप्तान शिवांशु पांडेय ने नाबाद 53 रन, मयंक ने नाबाद 52 रन और यश भारद्वाज ने 49 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली डी की टीम 30.5 ओवरों में 143 रन ही बना सकी। इसमें दिव्यांश राजपूत ने 40 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर बरेली ए ने बरेली डी को 92 रनों से मात दी। मैच के दौरान बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना, संयुक्त सचिव राहुल कपूर, सुमित अरोरा आदि उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव ओपी कोहली ने बताया कि शुक्रवार को बरेली डी और बरेली सी के बीच एसआरएमएस ग्राउंड पर सुबह आठ बजे से मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed