फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: 28 shops burnt to ashes in massive fire in Delapir Mandi.

Bareilly : डेलापीर मंडी की भीषण आग में 28 दुकानें राख, देरी से पहुंचा अग्निशमन दल; पांच करोड़ का नुकसान

Fri, 06 Sep 2024 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 03:33 AM IST
सार

दुकानों में रखे पांच करोड़ के फल भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Bareilly: 28 shops burnt to ashes in massive fire in Delapir Mandi.
पांच करोड़ का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लगने से 28 दुकानें राख हो गई। इनमें रखे पांच करोड़ के फल भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


रात 11 बजे फल मंडी के ज्यादातर कारोबारी अपनी दुकानें बंद करके घर जा चुके थे। फल मंडी के शेड में आठ नंबर दुकान के पास से अचानक लपटें उठने लगीं। दूसरी आढ़त पर मौजूद फल कारोबारी बबलू ने यह देखकर शोर मचाया तो कुछ व्यापारी व उनके कर्मचारी आ गए। इन लोगों ने केन में भरे पानी से आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आग नहीं बुझी तो उन्होंने गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। उसी वक्त अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, पर टीम 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। पांच फायरब्रिगेड आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी रात दो बजे तक वे लपटों पर काबू नहीं पा सके।


दुकानों में रखे मजदूरों के छोटे-छोटे एलपीजी सिलिंडर भी बीच-बीच में फटते रहे। इससे आग भड़कती चली गई। मौके पर इंस्पेक्टर इज्जतनगर धनंजय पांडेय समेत आसपास के थानों की पुलिस टीम भी पहुंच गई। व्यापारियों ने अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। 

फट गए दुकानों के लिंटर
आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों को कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ी। दरअसल, बार-बार हो रहे धमाकों के साथ ही आग भड़कती जा रही थी। पता लगा कि कभी मजदूरों के छोटे एलपीजी सिलिंडर फट रहे थे तो कभी दुकानों के लिंटर आग से चटक रहे थे। जब-जब आवाज होती थी, वहां मौजूद दुकानदार व अन्य लोग दहल जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed