फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: 2233 workers descended from two workers special trains

बरेलीः दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उतरे 2233 श्रमिक

Sun, 17 May 2020 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: 2233 workers descended from two workers special trains
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहली ट्रेन से 2203 और दूसरी ट्रेन से 30 श्रमिक जंक्शन पर उतरे
विज्ञापन

एक महिला और उसका बेटा संदिग्ध पाए जाने पर क्वारंटीन किए गए

बरेली। शनिवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें जंक्शन पहुंची, जिनमें 2233 श्रमिक जंक्शन पर उतारे गए। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से उन्हें उनके घरों को रवाना किया गया। पितांबरपुर की एक महिला और उसके बच्चे में संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें एंबुलेंस से तीन सौ बेड के अस्पताल में भेजकर क्वांरटीन किया गया है। इसके अलावा रात 11.30 और 12.45 पर दो श्रमिक ट्रेनें भी जंक्शन पहुंचीं।
पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पालनपुर से बरेली (09411) अपने तय समय से पांच मिनट पहले 9.55 बजे जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन से शाहजहांपुर, बहेड़ी, पितांबरपुर, रामपुर, लखीमपुर खीरी समेत कई शहरों के 2203 श्रमिक उतरे। सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें संबंधित बसों में बैठाकर घरों को रवाना किया गया। दूसरी ट्रेन मोहाली से हरदोई (04594) शाम 6.25 बजे जंक्शन पहुंची। ट्रेन से 29 व्यस्क समेत कुल तीस यात्री श्रमिक उतारे गए। उनको भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि इस ट्रेन से उतरी पितांबरपुर की एक महिला और उसके बच्चे में संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें एंबुलेंस से तीन सौ बेड के अस्पताल में एंबुलेंस से भेजा गया, जहां उन्हें क्वारंटीन किया गया है। उधर, रात 11.30 बजे मोहाली से गोरखपुर और 12.45 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए दो ट्रेनें भी जंक्शन पर रुकीं। जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, टीटीई ओपी भारद्वाज आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed