{"_id":"5e95e6768ebc3e72b02442db","slug":"bardar-bareilly-news-bly4026764100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर धरा रह गया हाईअलर्ट, भारतीय गांव लौट आए 15 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर धरा रह गया हाईअलर्ट, भारतीय गांव लौट आए 15 मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। खुफिया इनपुट मिलने के बाद अफसर नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट कर तमाम दावे करते रहे लेकिन मंगलवार शाम 15 मजदूर नेपाल से मझारा गांव तक आ गए। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद रमनगरा चौकी पुलिस ने सभी को पकड़ा। पहचान पत्र व अन्य कागजों की पड़ताल की गई तो वे सब थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर मैनाकोट के निवासी निकले। अब सभी की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना फैलाने की साजिश का इनपुट मिलने के बाद सीमा पर इन दिनों सतर्कता है। अफसरों ने सीमा सील कर दी है। इसके बाद भी यहां के रहने वाले 15 मजदूर जो कि नेपाल में काम करने गए हुए थे, वे सब मंगलवार शाम को पैदल नेपाल सीमा पार करके आ गए। मझारा के जंगल में उनकी चहलकदमी पता लगने पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। रमनगरा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गए और सभी को पकड़कर सीएचसी ले गए।
इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि सभी नेपाल के हजार थाना क्षेत्र के मोतियाघाट (टाटरगंज) के रास्ते आए। भारतीय सीमा में पहुंचने के बाद जंगल के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। सभी को सीएचसी ले जाकर परीक्षण कराया जा रहा है। पकड़े गए लोगों ने बताया है कि वे 12 अप्रैल को पैदल घर के लिए चले थे। सभी की आईडी भी चेक कर ली है।