{"_id":"6887f60a9d8167fdad061e64","slug":"bar-elections-today-committee-issued-instructions-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105013-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बार का चुनाव आज, कमेटी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बार का चुनाव आज, कमेटी ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में मंगलवार को 188 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी ने मंगलवार को होने वाले संगठन के चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार वोट डालने के लिए अधिवक्ता ड्रेस पहनकर आएंगे। साथ ही चुनाव में मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपना पहचान पत्र साथ में लाने की भी अपील की है।
29 जुलाई सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, रमेश आर्य और प्रदीप सूरी के बीच मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर चंद्रशेखर, पुष्पपाल सिंह, चैतन्य प्रकाश श्रीवास्तव और फूल कुमार शर्मा के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण पाल और गोपाल बहादुर के बीच टक्कर है। सहसचिव पद पर ओमप्रकाश, हारून अहमद, महेन्द्र कुमार, सोमपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह और शराफत अली के साथ ही ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार और चमन प्रकाश के बीच लड़ाई है। संवाद