{"_id":"61b7a0cd7892f35fd57c1658","slug":"bar-association-all-nominations-found-valid-in-the-investigation-bareilly-news-bly4690932197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन : जांच में वैध पाए गए सभी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन : जांच में वैध पाए गए सभी नामांकन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
नाम वापसी आज, दावेदारों के फैसले पर टिकीं वकीलों की नजरें
बरेली। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की में सोमवार को जांच की गई। इसमें सभी 66 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। मंगलवार को नाम वापसी की तारीख है। ज्यादातर वकीलों की नजरें इस बात पर लगी हुई हैं कि इस चुनावी समर में से कौन दावेदार अपने कदम पीछे खींचता है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए श्यामा नंदन सिंह गंगवार, शशिकांत शर्मा, अनिल कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार और मोतीराम मौर्य शामिल हैं। इनमें शशिकांत शर्मा और श्यामा नंदन सिंह गंगवार पहली बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल द्विवेदी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं। अरविंद श्रीवास्तव और मोतीराम मौर्य पहले भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हो पाए।
सचिव पद के दावेदारों में मौजूदा सचिव वीपी ध्यानी के अलावा शेर सिंह, अजय शर्मा, शशिकांत तिवारी, संजय कुमार वर्मा, धर्मवीर गुप्ता और मोहम्मद असलम के नाम शामिल हैं। शशिकांत तिवारी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। शेर सिंह मौजूदा उपाध्यक्ष हैं और पहले संयुक्त सचिव भी रह चुके हैँ। बाकी उम्मीदवार भी चुनावी समर में पहले हाथ आजमा चुके हैं।
विज्ञापन
बार के दोनों शीर्ष पदों पर कई उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। माना जा रहा है कि अगर ये सभी दावेदार मैदान में डटे रहते हैं तो हार-जीत का अंतर कम रह सकता है। इस रस्साकशी में मौजूदा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा का रुख भी चुनाव पर निर्णायक असर डाल सकता है। पंद्रह साल तक बार के अध्यक्ष रहे घनश्याम शर्मा का अपना एक वोट बैंक है जो किसी भी उम्मीदवार की बाजी पलटने की क्षमता रखता है।