{"_id":"68b4bb0f5c3746f78407f130","slug":"bappas-idol-was-immersed-in-ramganga-amidst-cheers-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104354-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जयघोष के बीच रामगंगा में विसर्जित की गई बप्पा की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जयघोष के बीच रामगंगा में विसर्जित की गई बप्पा की मूर्ति
विज्ञापन
बिशारतगंज। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जय घोष के बीच कस्बे के पुराना बाजार में पांच दिन से विराजमान गणेश प्रतिमा को रविवार को विधिवत पूजन के बाद रामगंगा घाट पर विसर्जित कर दिया गया।
सतीश साहू के निवास पर सजे पंडाल में सुबह नियमित आरती पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। बप्पा की विधिवत पूजा की गई। भोग लगाया गया। दोपहर बाद पंडाल से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा जैतपुर रोड, पुराना बाजार, तालकटोरा से पूर्वी रेलवे फाटक होती हुई रामगंगा पहुंची, जहां प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान सतीश साहू, नंदकिशोर गुप्ता, महेश साहू, प्रेमपाल साहू, अनूप साहू, अक्षय साहू, अवनीश कुमार, प्रमोद,उदय, सुरेश साहू आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पुराना बाजार में ही किशन साहू के निवास पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन नौवें दिन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। संवाद
--
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली विसर्जन यात्रा
दुनका। थाना शाही के अतिसंवेदनशील गांव दुनका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को पांचवें दिन गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धनेटा-शीशगढ़ रोड शिव मंदिर और नत्थू लाल गुप्ता की दुकान से बाजे गाजे के साथ शुरू होकर मोहल्ला साहूकारा होते हुए श्रीराम दरबार मंदिर एवं नागा बाबा की मढ़ी होते हुए पुलिस चौकी दुनका के पास नागा बाबा की समाधि पर संपन्न हुई। इसके बाद दो वाहनों से रामगंगा नदी चौबारी घाट पर प्रतिमा को विसर्जित किया गया। संवाद