{"_id":"5e8df6988ebc3e6f974af930","slug":"banned-animals-were-cut-in-the-house-seven-people-arrested-bareilly-news-bly4020980119","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में काट रहे थे प्रतिबंधित पशु, सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में काट रहे थे प्रतिबंधित पशु, सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच क्विंटल मांस और कटान के औजार बरामद, चार आरोपी भाग निकले
विज्ञापन
बरेली। लॉक डाउन में मीट की दुकानें बंद हुई तो लोगों ने घरों में ही पशुओं को काटना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक घर में प्रतिबंधित पशु काट रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर कई क्विंटल मांस बरामद किया। चार आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
बारादरी इलाके में गश्त पर निकली श्यामगंज चौकी पुलिस को काजी टोला में एक मस्जिद के पास असलम के घर में प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां दबिश दी तो अंदर मौजूद चार आरोपी भाग निकले, सात लोगों को पकड़ लिया गया। मौके से पांच क्विंटल मांस, पशु काटने के औजार और एक टाटा मैजिक बरामद हुई। आरोपी इस गाड़ी से मांस को कहीं और ले जाने वाले थे। पुलिस ने काजी टोला निवासी अयाज, राजा, खालिद, वसीम उर्फ चीना, असलम, जाबिर, ओवैश, शाकिर और कसाई टोला के रहीस, मुन्ना और शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाकिर, रहीस, मुन्ना और शादाब को फरार बताया गया है।