{"_id":"5dcc6d728ebc3e5b314ce59d","slug":"banking-bareilly-news-bly3838645143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने चौराहों पर की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने चौराहों पर की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद मिलादुन्नवी, गुरुनानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहारों के चलते पिछले चार-पांच दिन से बैंक बंद रहे। बुधवार को जब बैंक खुले तो लोगों की भीड़ बैंकों में उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए पुलिस ने खासी सतर्कता बरती। बरेली जोन के लगभग सभी जिलों में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंक और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान हर संदिग्ध पर नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अक्सर कई दिन बाद बैंक खुलने पर जो लोग पैसा निकालने जाते हैं, उनके साथ टप्पेबाजी और लूटपाट जैसी घटनाएं देखी गई हैं। इसे देखते हुए हर जिले में पुलिस अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए गए कि वह बैंक और इसके आसपास के इलाकों में तैनात रहें और चौराहों पर चेकिंग आदि को बढ़ा दें। बुधवार को बरेली जोन के सभी जिलों में बैंकों के आस पास चेकिंग अभियान जोरों पर चलाया गया।
यातायात माह: वाहनों पर रिफ्लेक्टर
यातायात माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बरेली जोन के चार जिलों में अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके तहत खीरी, शाहजहांपुर, बिजनौर और रामपुर में पुलिस ने दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया व लोगों को ट्रैफिक नियमों के विषय में जानकारी दी।