{"_id":"60d5a3bb7d340779584b72fb","slug":"bank-of-baroda-guard-shoots-customer-for-not-wearing-mask-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में मास्क नहीं पहनने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में मास्क नहीं पहनने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को गोली मारी
Fri, 25 Jun 2021 03:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:06 PM IST
सार
बैंक के गेट पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने मास्क न लगे होने की वजह से उन्हें बैंक में नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद वह मास्क लगाकर दोबारा पहुंचे तो गार्ड ने लंच होने की बात कही।
विज्ञापन
बैंक के गार्ड ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जंक्शन के पास रेलवे कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार रेलवे के टीएमसी विभाग में कर्मचारी हैं। शुक्रवार पूर्वान्ह करीब 11:00 बजे वह स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पासबुक अपडेट कराने गए थे।
बैंक के गेट पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने मास्क न लगे होने की वजह से उन्हें बैंक में नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद वह मास्क लगाकर दोबारा पहुंचे तो गार्ड ने लंच होने की बात कही।
इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई और फिर गार्ड ने बंदूक से राजेश के पैर में गोली मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।