{"_id":"667a14c6a0dbe561b30051e4","slug":"bank-manager-embezzled-rs-63-lakh-bareilly-news-c-4-bly1004-427119-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंक मैनेजर ने 63 लाख रुपये का किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंक मैनेजर ने 63 लाख रुपये का किया गबन
Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बंधन बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों के कागजों में फर्जीवाड़ा कर उनके नाम से लाखों रुपये का लोन निकाल लिया। जब ग्राहकों के पास लोन की किस्त चुकाने के मैसेज पहुंचे तो उन्होंने बैंक जाकर जानकारी मांगी। इसपर पता चला कि उनके नाम से लाखों रुपये के फर्जी लोन लिए गए हैं। मामला बैंक के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर एरिया मैनेजर ने मामले की जांच की, जिसमें बैंक मैनेजर दोषी पाए गए। एरिया मैनेजर ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंधन बैंक के एरिया मैनेजर बलिया रसड़ा सिलहटा निवासी पप्पू कुमार भारती ने एसपी को शिकायती देकर बताया है कि वह बैंक के पांच ब्रांचों की निगरानी करते हैं। जब उन्होंने बहराइच बैंक को चेक किया तो वहां के मैनेजर बरेली के बहेड़ी चुरैली निवासी राजेश कुमार ने कूटरचित तरीके से बैंक के ग्राहकों के नाम पर 65,31,000 रुपये का गबन किया है। जिसकी वजह से बैंक की छवि धूमिल हो रही है। ग्राहकों द्वारा शिकायत की गई है कि उनके नाम पर लोन कर रुपये निकाल लिए गए, जो उनको नहीं मिले। बैंक मैनेजर ने उन लोगों के नाम से फर्जी तरीके से लोन लिया है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।