फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank manager accused of writing threatening message to Kejriwal in metro arrested

Bareilly News: मेट्रो में केजरीवाल के लिए धमकी भरा संदेश लिखने का आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of writing threatening message to Kejriwal in metro arrested
नई दिल्ली/बरेली। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो में धमकी भरे संदेश लिखने के आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक अंकित गोयल को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। अंकित बुलंदशहर का निवासी है और बरेली में तैनात है। आरोपी को तीस हजारी कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। आरोपी ने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सीएम अरविंद केजरीवाल काे जान से मारने की धमकी देते हुए संदेश लिखा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को संदेश लिखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली थी। इसके जरिये पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह ग्रेटर नोएडा में एक संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आया था। इस दौरान वह एक फाइव स्टार होटल में ठहरा था और 19 मई को संदेश लिखने के बाद वापस चला गया था।
विज्ञापन


---
45 करोड़ बंगले पर नहीं, शिक्षा, सड़क पर करना चाहिए था खर्च

जमानत मिलने के बाद आरोपी ने कहा कि वह केजरीवाल का समर्थक है। वर्ष 2011 में अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल को देखा था। तब और अब में बड़ा अंतर है। दिल्ली सरकार पर कई घोटाले के आरोप हैं। केजरीवाल अब बदल गए हैं। उन्हें 45 करोड़ रुपये बंगले पर नहीं, बल्कि शिक्षा व सड़कों पर खर्च करना चाहिए था। अंकित ने कहा कि उसने जो संदेश लिखा था, उससे वह चर्चित नहीं होना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में दोस्त की कार से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस मंगलवार रात बरेली आई थी। इस दौरान एक कार ट्रेस की गई, जिसमें बैठकर अंकित जा रहा था। पता लगा कि कार उसके दोस्त की है। पुलिस ने कार के मालिक का नाम-पता सर्च किया और उसे कॉल करके जानकारी दी। फिर उसी की मदद से अंकित को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया। एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बरेली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है। 33 वर्षीय अंकित मूल रूप से बुलंदशहर के डिप्टीगंज पत्थर वाली गली का निवासी है।
---
एलडीएम बोले- तीन साल से चल रहा अंकित का इलाज
जिले के लीड बैंक मैनेजर वीके अरोरा ने स्वीकार किया कि अंकित की तैनाती चार साल से बरेली में है। पहले वह बैंक ऑफ बड़ौदा की परसाखेड़ा शाखा में तैनात थे। अब स्टेशन रोड शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में तैनाती है। बताया कि अंकित को मानसिक समस्या है। दिल्ली के किसी बड़े न्यूरो फिजीशियन से तीन साल से इलाज चल रहा है। बीच में जब भी अंकित की दवा बंद हो जाती है तो वह इस तरह की हरकतें करने लगता है। मंगलवार तक अंकित ने ड्यूटी की। अब उन्हें ये जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस कुछ लिखापढ़ी में भेजेगी तो विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
हर मेसेज के साथ लिखी अपनी इंस्टाग्राम आईडी
अंकित की हरकतों से ऐसा लग रहा है कि उसने प्रसिद्धि पाने के लिए धमकी भरे मेसेज लिखे थे, क्योंकि उसने टिप्पणी के साथ अपनी असली इंस्टाग्राम आईडी भी लिखी थी। जब दिल्ली सरकार की एक मंत्री प्रेस काॅन्फ्रेंस कर धमकी भरे मेसेज को विपक्षियों की साजिश बता रही थीं तो भी अंकित खुलेआम पोस्ट कर रहा था।

बरेली में भी जाम लगाकर बखेड़ा कर चुका है अंकित
अंकित सोशल मीडिया पर वोट फॉर भारत 2027 नाम से एक कैंपेन चला रहा था। इस कैंपेन को ही आगे बढ़ाने के लिए वह कई बार पुलिस से भी उलझा। बरेली में भी उसने एक मामले में जाम लगा दिया था और पुलिस के पहुंचने पर वीडियो बनाने लगा था। कई लोगों ने उससे सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह एक संगठन को सपोर्ट करता है, लेकिन संगठन की कुछ सोच से इत्तफाक नहीं रखता। अंकित लग्जरी बाइक से घूमता था। उसने बाइक के पीछे वोट फॉर भारत 2027 भी लिखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed