{"_id":"5d2b89da8ebc3e6c98748925","slug":"bank-employes-union-nawabganj-news-bly3685916109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में दारू पार्टी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में दारू पार्टी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बैंक के अंदर दारू पार्टी करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। प्रबंध निदेशक ने मामले की जांच क्षेत्रिय प्रबंधक को सौंपी है। सोमवार को वह शाखा में पहुंचकर जांच करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
भदपुरा ब्लॉक के क्योलड़िया गांव में उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा है। यहां शाखा प्रबंधक सुखराम वर्मा, सहायक फील्ड ऑफिसर महेंद्र पाल सिंह, शिवनाथ और हरवीर यादव तैनात हैं। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने शाखा को मयखाना बना रखा है। दो बजते ही बैंक के अंदर दारू और मुर्गा पार्टी शुरू हो जाती है। नशे में कर्मचारी बैंक आने वाले किसानों से अभद्र व्यवहार कर अवैध वसूली करते हैं। आरोप है कि बैंक से जुडे़ कर्मचारी किसानों का ऋण जमा करते समय रसीद कम की देते हैं और धनराशि अधिक वसूलते हैं। विरोध करने पर ऋण जमा करने से मना कर देते हैं। दिन भर वसूल की गई इस रकम का शाम को आपस में बंदरबांट कर लिया जाता है। बैंक कर्मियों की इस हरकत से परेशान एक किसान ने बैंक के अंदर चल रही दारू और मुर्गा पार्टी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी बैंक कर्मियों को हुई तो खलबली मच गई। वहीं किसानों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिलकर भी मामले की शिकायत की। उन्हें वीडियो भी दिखाया। केंद्रीय मंत्री ने उच्च अधिकारियों को फोन कर आरोपी कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बैंक में शराब पीना और किसानों से अवैध वसूली करने की जानकारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के माध्यम से मिली है, जिसकी जांच रीजनल मैनेजर डीके सिंह को सौंपी गई है। सोमवार को अधिकारी बैंक पहुंचकर जांच करेंगे। शिकायत सही पाई जाती है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- केपी सिंह, प्रबंध निदेशक उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक