फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BAMS students falling behind by six months every year, career at stake

Bareilly News: हर साल छह माह पीछे हो रहे बीएएमएस के छात्र, दांव पर कॅरिअर

Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
BAMS students falling behind by six months every year, career at stake
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएएमएस (बैचलर इन आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) अंतिम वर्ष के 50 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। बार-बार फेल होने की वजह से चार साल का कोर्स सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। छात्रों का आरोप है कि मनमाने ढंग से कॉपियां जांची जाती हैं। सही मूल्यांकन होता तो वह अब तक डॉक्टर बनकर अपना कार्य शुरू करते या फिर कहीं परास्नातक कर रहे होते। कॅरिअर को लेकर चिंतित विद्यार्थियों ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि हर वर्ष एक बैच से सिर्फ पांच फीसदी विद्यार्थी पास होते हैं। बाकी को सप्लीमेंट्री भरनी पड़ती है। जब आरटीआई के तहत सप्लीमेंट्री की सूचना मांगी गई तो पता चला कि एक-एक प्रश्न में एक व दो अंक दिए गए हैं। प्रश्न के कुछ हिस्सों पर सही व कुछेक पर क्रॉस का चिह्न लगाया गया है। मनमाने ढंग से अंक दिए जा रहे हैं। इस वजह से हर बार वह छह माह पीछे हो जाते हैं। जब सप्लीमेंट्री में बैक आती है तो इसे चुनौती देने का प्रावधान भी खत्म कर दिया गया है। एक छात्र ने बताया कि वह तीन बार काय चिकित्सा की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे चुका है। दो दिनों से बीएएमएस के विद्यार्थी मुरादाबाद से आकर विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


--
सप्लीमेंट्री को चैलेंज करने का कोई प्रावधान नहीं है। जो छात्र असंतुष्ट हैं, वे आरटीआई से अपनी कॉपियां व प्रार्थनापत्र लेकर आएंगे तो उसे एक्सपर्ट से दिखवाया जाएगा। - संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed