{"_id":"697539cd755f8297eb083f25","slug":"balance-disturbed-due-to-pothole-youth-dies-after-falling-from-tractor-trolley-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4021-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
सुकटिया में खलुआ पुल के पास हुआ हादसा, बजरी उतारने जा रहा था
बहेड़ी। सुकटिया में खलुआ पुल के पास गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ने से शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
परिचितों के अनुसार, रामपुर के थाना खजुरिया के ग्राम पनबड़िया निवासी शंकर लाल अपने गांव के थान सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से पनबड़िया से हरहरपुर बजरी उतारने जा रहे थे। जैसे ही वाहन सुकटिया में खलुआ पुल के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में आ गया। झटके के कारण शंकर लाल ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गए और ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज
हादसे की रिपोर्ट मृतक के भाई सुरेश गंगवार की ओर से दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
सड़क पर गिली मिट्टी को हादसे की वजह बता रहे लोग
शाही। भट्ठों पर ले जाने वाली गीली मिट्टी के सड़क पर पड़ी होने से बाइक और पिकअप में हुई टक्कर में बाइक चालक और उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
बुझिया माइनर गांव के पास शाही-शेरगढ़ रोड पर शनिवार दोपहर शाही की ओर से बाइक सवार शिवा अपने साथी सर्वेश के साथ अपने गांव शेरगढ़ के बालपुर जा रहे थे। शेरगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गिली मिट्टी के सड़क पर गिरे होने से पिकअप बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा।
एक सप्ताह पूर्व भी हुआ था हादसा
ग्रामीणों के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व सड़क पर पड़ी गीली मिट्टी में फिसलने से स्कूल बस और पिकअप में टक्कर हुई थी, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि भट्ठों पर गीली मिट्टी ले जाने के कारण मिट्टी सड़क पर गिरती रहती है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
-- -- -- -
बाइक से गिरने से महिला की मौत
हाफिजगंज। बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई। थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी गंगाधार शर्मा ने बताया कि उसकी मां सोमवती पत्नी स्व: भानू प्रताप शर्मा, जो शुक्रवार को अपने भाई के साथ बाइक से रूद्रपुर जा रही थीं कि देवरनियां के पास उनकी मां बाइक से नीचे गिर गई। इससे उनके सिर में चोट लग गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे में घायल दूसरे पेंटर की उपचार के दौरान मौत
रिठौरा/हाफिजगंज। क्षेत्र में भड़सर मार्ग पर 16 जनवरी को हुए सड़क हादसे में अब दूसरे पेंटर की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, सावरखेड़ा निवासी जयप्रकाश (30) एवं उसका साथी वेदप्रकाश 16 जनवरी को पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे। कोहरे के कारण वाहन ने सिरोही फॉर्म हाउस के निकट टक्कर मार दी, जिसके चलते वेदप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शनिवार को गंभीर घायल जयप्रकाश ने भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद