{"_id":"66f87a75bb2021f7f3089c44","slug":"bakery-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-103027-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेकरी संचालक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेकरी संचालक ने फंदा लगाकर जान दी
Sun, 29 Sep 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। होली गेट के पास मार्डन सुपर बेकरी के अंदर बने कमरे में संचालक रामदेव उर्फ सर्वेश कुमार (23) का शव फंदे से लटका मिला। आसपास के लोग घरेलू कलह में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जिगनियां भगवंतपुर गांव के रामदेव पुत्र निरंजनदेव की होली गेट के पास बेकरी है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर दुकान के अंदर बने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उनका शव कमरे की छत पर लगे लोहे के जाल में बंधे फंदे से झूलता देखा। जानकारी पर वहां भीड़ जुट गई। सीढ़ी के सहारे कुछ लोगों ने अंदर जाकर दरवाजा खोला।
सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। आसपास के लोगों ने बताया कि रामदेव चार दिन से परेशान चल रहे थे। बेकरी पर भी वह गुमसुम बैठे रहते। पूछने पर उन्होंने किसी को इसका कारण नहीं बताया।लोगों में चर्चा है कि उन्होंने कर्ज ले रखा था। प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
परिजनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मोहल्ले में आत्महत्या की चर्चा है।