{"_id":"5e54319e8ebc3ef3ad73d8c6","slug":"bakarganj-plant-will-also-be-operational-along-with-satharapur-in-six-months-bareilly-news-bly3972360191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में सथरापुर के साथ बाकरगंज प्लांट भी चालू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में सथरापुर के साथ बाकरगंज प्लांट भी चालू होगा
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाकरगंज की वर्तमान एजेंसी को नोटिस देने के बाद निगम कर रहा दूसरी एजेंसी की तलाश
विज्ञापन
बरेली। कूड़ा निस्तारण को लेकर किरकिरी झेल रहे निगम अफसरों ने सोमवार को बैठक में कहा कि छह महीने के अंदर सथरापुर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के साथ ही बाकरगंज प्लांट भी शुरू कर दिया जाएगा।
वर्तमान में शहर से 450 टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए बाकरगंज कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया गया, लेकिन इसे लगाने वाली कंपनी प्लांट ठीक से नहीं चला सकी। पिछले दिनों नगर आयुक्त ने कंपनी को चेतावनी पत्र जारी किया, जिसमें 15 दिनों के अंदर प्लांट शुरू न करने पर अनुबंध समाप्त करने की बात कही गई। इस नोटिस के बाद से ही निगम अधिकारियों ने प्लांट संचालन के लिए दूसरी एजेंसी की खोज शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि नई कंपनी पुराने प्लांट में थोड़ा बदलाव कर इसे चालू कर दे। इसके अलावा जैविक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर में भी इसे तब्दील करने का विकल्प है, जिसमें किसी मशीन की बजाए केवल चैंबर बनाने होंगे और जैविक कीटों की मदद से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। वहीं, सथरापुर के लिए जमीन फाइनल होने के बाद निगम अधिकारी अब इस जमीन की खरीद और इस पर प्लांट को जल्द से जल्द स्थापित करने पर लगा रहे हैं। बैठक में कूड़ा उठाने के लिए नामित की गईं तीनों एजेंसी के लोग और पर्यावरण अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
‘कूड़ा निस्तारण, सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि को लेकर योजनाएं बन चुकी हैं। इनका क्रियान्वयन तेजी से शुरू किया जा रहा है। जहां तक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की बात है तो अगले छह माह के भीतर सथरापुर और बाकरगंज दोनों प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ चलाने की कोशिश की जाएगी।’
- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम

15 दिनों में सभी 80 वार्डों से उठेगा कूड़ा
बैठक में अफसरों ने कहा कि निगम अगले 15 दिनों के अंदर सभी 80 वार्डों मेें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर देगा। वर्तमान में 60 वार्डों में काम शुरू हो गया है। इस काम में लगी तीन एजेंसियों को सोमवार की बैठक में पर्यावरण अधिकारी संजीव प्रधान ने 15 दिनों में सभी बचे हुए 20 वार्डों में कूड़ा उठान शुरू करने के निर्देश दिए। बताया कि कूड़ा उठाने के लिए रिक्शों का आर्डर कर दिया गया है, जबकि आटो टिपर के लिए 28 को टेंडर आ जाएगा। वहीं, बड़ी गाड़ियां भी अगले चार पांच दिनों में 20 से 25 की संख्या में खरीद ली जाएंगी।