फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bajrangbali was worshipped on Bade Mangal

Bareilly News: बड़े मंगल पर पूजे गए बजरंगबली

Wed, 27 May 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bajrangbali was worshipped on Bade Mangal
बरेली। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर शहर में जगह-जगह बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने भंडारों का आयोजन करने के साथ ही सबीलें भी लगाईं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर ने मंगलवार को सौ वर्ष पूरे कर लिए। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को पड़े इस ऐतिहासिक दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मंडल के संन्यासियों, संतों और श्रद्धालुओं ने महाआरती व विशेष पूजा-अर्चना की।
वैदिक मंत्रोच्चार और बजरंग बली के जयकारों से मंदिर के आस पास का परिसर गूंज उठा। डीआईजी अजय साहनी भी मंदिर पहुंचे। भंडारे का आयोजन किया गया। राहगीरों की सेवा के लिए स्वयंसेवक मुस्तैद रहे।
विज्ञापन





प्रभु को अर्पित किए 56 भोग
बरेली। राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बड़े मंगल को 56 भोग अर्पित किए गए। श्री राधा कृष्ण छप्पन भोग सेवा परिवार और श्री बांके बिहारी कल्याण समिति ने भजन संध्या का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में विनोद ग्रोवर, अश्विनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरकांड का किया पाठ

बरेली। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका शमा गुप्ता के निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। फूल बंगला भी सजाया गया। पाठ के बाद भजन, आरती, प्रसाद वितरण और रात्रि भोज का आयोजन हुआ। रवि शंकर गुप्ता, शमा गुप्ता और दीपक दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भंडारे का आयोजन किया। रामपुर गार्डन स्थित निजी अस्पताल की ओर से राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन किया गया।महिला संकीर्तन ग्रुप व शिवम श्री राधा संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुति दी। संवाद

आनंद आश्रम में सजाया गया फूल बंगला
बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में हनुमानजी और भोले बाबा के सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया। सत्संग भवन में अध्यात्म की गूंज परिवार की ओर से फूल बंगला सजाया गया। पूरे आनंद आश्रम परिसर की भव्य सजावट की छठा देखते ही बन रही थी। यहां सुबह से शरबत व फ्रूटी आदि का वितरण किया गया। सुंदरकांड सेवा समिति परिवार के सदस्यों ने भी संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ व सुंदरकांड पाठ किया। इस दौरान आनंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज ने भी उपस्थित रह कर भक्तों आशीर्वाद दिया। प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रूबी सक्सेना, आशीष मालू, अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed