Bareilly News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ, लगाया ये आरोप
बरेली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात सेंट अल्फोंसा चर्च के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चर्च के मुख्य गेट के सामने बैठकर हनुमान चलीसा का पाठ किया। नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात सेंट अल्फोंसा चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बजरंग दल की ओर से ज्ञापन पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के महानगर संयोजक केवलानंद गौड ने बताया कि चर्च कैंट द्वारा आयोजित क्रिसमस महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें हिंदू समाज को लेकर गलत चित्रांकन किया गया। एक दूसरे कार्यक्रम में जो नारी अत्याचारों पर है, उसमें ऑडियो में नारी पर जो अत्याचार का विषय एक धर्मस्थल में कहते हुए पाया गया है। साथ ही सारे कार्यक्रमों में हिंदुओं से संबंधित दिखाकर नारी के अपमान और अत्याचार को प्रस्तुत किया गया है।
हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया
आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के जरिए यह दर्शाया गया कि यह सब घटनाएं जैसे सिर्फ हिंदू समाज में ही होती हैं जबकि वहां पर 90 फीसदी हिंदू परिवारों के बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे। क्रिश्चियन संस्था द्वारा ही कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। देशभर में अत्याचार महिलाओं पर विभिन्न धर्मो में होते हैं, जिसका चित्रांकन नहीं किया गया। सिर्फ बहुसंख्यक हिंदू समाज को अपमानित किया गया। संगठन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.