{"_id":"66512cbfe6cabb89c701e5f4","slug":"badminton-tournament-39-players-made-it-to-pre-quarterfinals-bareilly-news-c-4-bly1015-408017-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन टूर्नामेंट : 39 खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन टूर्नामेंट : 39 खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Sat, 25 May 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय फर्स्ट सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पुरुष एकल के चार राउंड और महिला एकल के दो राउंड समेत कुल 158 मैच खेले गए। पुरुष एकल में 32 और महिला एकल में सात खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला एकल में बरेली की प्रीति सचदेव, हापुड़ की काजल, मुरादाबाद की तरनजीत कौर, बांदा की अनुपमा गुप्ता, वाराणसी की तनिष्का अरोरा, लखनऊ की स्नेहा सिंह, आगरा की दिव्यांशी गौतम ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष एकल में बरेली के शौर्य वर्मा, नोएडा के नीर नेहवाल, आजममढ़ के राजन यादव, अयोध्या के विरांश सिंह, इटावा के भव्य बघेल, प्रयागराज के आयुष राज गुप्ता, गाजियाबाद के निपुण त्यागी, सुल्तानपुर के सुमित तिवारी, बांदा के अभय प्रताप, लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्र, लखीमपुर के अंकित कुमार, उन्नाव के देव माहेश्वरी, वाराणसी के आकाश सिंह, मुज्जफरनगर के सूर्य प्रताप सिंह, नोएडा के आदित्य वर्मा, वाराणसी के शिवम पटेल, एनईआर के राहुल शाह, लखीमपुर के सिद्धांत सालार ने अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
बांदा के विष्णुकांत, गाजियाबाद के देवेश नारायण राघव, लखनऊ के भूमेश उत्तरानी, आजमगढ़ के आरुष श्रीवास्तव, अलीगढ़ के इश्मित सिंह, नोएडा के हर्षित तोमर, कानपुर के प्रबल प्रताप, नोएडा के चिराग सेठ, जौनपुर के प्रतीक श्रीवास्तव, गोरखपुर के अविरल यादव, बस्ती के अश्वनी सिंह, प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता, आजमगढ़ के उदय प्रताप पांडे ने भी अगले चरण में प्रवेश किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि सीडीओ जगप्रवेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता की शुरुआत की। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि मुकाबले में एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर, सलाहकार जफर अहमद खान, संयुक्त सचिव जगदीश खंडेलवाल, श्रीकुमार अग्रवाल, देवेंद्र थापा, दीपक धवन, गौरव भसीन, गुलशन बत्रा, अनुज नेगी, रवि दीक्षित आदि का सहयोग रहा।