फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badminton and Table Tennis Tournament Bareilly Division team shines on Day 1 defeats Agra

बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता: पहले दिन बरेली मंडल की टीम ने दिखाया दम, आगरा को दी मात

Thu, 24 Sep 2026 07:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हो गया। बैडमिंटन में बरेली मंडल की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की।  टेबल टेनिस अंडर-14 में लखनऊ और प्रयागराज की टीमों ने बाजी मारी। 

विज्ञापन
Badminton and Table Tennis Tournament Bareilly Division team shines on Day 1 defeats Agra
बैडमिंटन खेलते में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों, तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीमों से लगभग 900 बालक-बालिका खिलाड़ी तथा 200 कोच व टीम मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले ही दिन बालक वर्ग अंडर - 19 में बरेली ने आगरा मंडल की टीम को हराकर अपने घरेलू मैदान का लाभ उठाया। वहीं बालिका वर्ग बैडमिंटन अंडर- 14 में बरेली की बेटियों ने वाराणसी को मात दी। इसके साथ ही अंडर - 17 व 19 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बरेली को हराया।
विज्ञापन


बैडमिंटन में ये टीमें जीतीं
बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रदेश की अलग-अलग टीमों और स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। इसमें बालक अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबलों में मेरठ ने बरेली को, अयोध्या ने कानपुर को, देवीपाटन ने मिर्जापुर को और सहारनपुर ने गोरखपुर को हराकर शानदार शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज ने बस्ती पर और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (लखनऊ) ने चित्रकूट पर जीत हासिल की। इसके अलावा मेरठ ने अलीगढ़ को, अयोध्या ने आजमगढ़ को, एमडीसीएससी सैफी ने लखनऊ को और वाराणसी ने देवीपाटन को शिकस्त दी। दिन के अन्य मैचों में मुरादाबाद ने आगरा को, सहारनपुर ने प्रयागराज को और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेरठ को हराकर जीत का परचम लहराया।

अंडर-17 वर्ग में आजमगढ़ ने अलीगढ़ को, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (लखनऊ) ने मुरादाबाद को, देवीपाटन ने झांसी को और प्रयागराज ने मिर्जापुर को पराजित किया। गोरखपुर ने कानपुर को हराया, जबकि आगरा ने लखनऊ को, अयोध्या ने आजमगढ़ को और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने वाराणसी को शिकस्त दी। वहीं, एमडीसीएससी सैफी ने मेरठ को, सहारनपुर ने देवीपाटन को, चित्रकूट ने बरेली को, प्रयागराज ने गोरखपुर को, अयोध्या ने आगरा को और सहारनपुर ने चित्रकूट को हराकर जीत दर्ज की।

अंडर-19 वर्ग के मैचों में मुरादाबाद ने गोरखपुर को, वाराणसी ने चित्रकूट को और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने सहारनपुर को हराया। इसके अलावा एमडीसीएससी सैफी ने आजमगढ़ को, कानपुर ने देवीपाटन को और लखनऊ ने मुरादाबाद को शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में मेरठ ने वाराणसी को, प्रयागराज ने अलीगढ़ को, अयोध्या ने मिर्जापुर पर जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के पहले दिन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (लखनऊ), प्रयागराज, सहारनपुर, अयोध्या और एमडीसीएससी सैफी की टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।

बालिका वर्ग
अंडर-14 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोध्या मंडल ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा सहारनपुर ने गोरखपुर को, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने लखनऊ को, मुरादाबाद ने आगरा को, आजमगढ़ ने अलीगढ़ को और प्रयागराज ने मिर्जापुर को पराजित किया। अन्य मैचों में देवीपाटन ने मेरठ को, अयोध्या ने सहारनपुर को और मुरादाबाद ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में सहारनपुर की टीम का दबदबा देखने को मिला, जिसने अपने मैचों में कानपुर और आगरा को मात दी। आजमगढ़ ने गोरखपुर और प्रयागराज के खिलाफ जीत हासिल की। वाराणसी ने मेरठ को, चित्रकूट ने मिर्जापुर को, देवीपाटन ने झांसी को, लखनऊ ने मुरादाबाद को और अयोध्या ने अलीगढ़ को हराया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में भी उत्साहजनक मुकाबले खेले गए। सहारनपुर ने देवीपाटन और केजीबीवी को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। अयोध्या ने आगरा को, वाराणसी ने अलीगढ़ को, प्रयागराज ने कानपुर को शिकस्त दी। इसके अलावा गोरखपुर ने मिर्जापुर को, मुरादाबाद ने चित्रकूट को तथा मेरठ ने लखनऊ को हराकर जीत का परचम लहराया।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता 
अंडर-14 बालक वर्ग में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि आगरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस वर्ग में प्रयागराज को तीसरा और अलीगढ़ की टीम को चौथा स्थान मिला।

वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रयागराज की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर रही। वाराणसी की टीम ने तीसरा और मेरठ की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली मंडल के आयुक्त शंभू कुमार और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। आयुक्त शंभू कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं और हार-जीत को खेल का अभिन्न हिस्सा मानकर सभी को खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं डॉ. महेंद्र देव ने खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने की शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय और मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। समारोह के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज ने स्वागत गीत और द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की रंगोली और केपीआरसी कला केंद्र की बैंड प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed