फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun MP attacks government over NEET paper leak, calls for unity

Bareilly News: बदायूं सांसद ने नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा, एकजुटता का किया आह्वान

Sun, 31 May 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Badaun MP attacks government over NEET paper leak, calls for unity
आंवला। बदायूं सांसद आदित्य यादव ने खनगांवा श्याम गांव में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। उन्होंने देश के भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बदायूं सांसद आदित्य यादव ने नीट पेपर लीक मामले में सरकार से जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होंने कांग्रेस सरकार का उदाहरण दिया, जहां मंत्री गलतियों पर इस्तीफा देते थे। सांसद ने आरोप लगाया कि युवा सवाल उठाते हैं तो उनको देशद्रोही बताया जाता है। उन्होंने डबल इंजन सरकार में डीएपी, यूरिया, तेल और एलपीजी की कमी का भी जिक्र किया। सांसद ने भाजपा सरकार पर स्कूली पाठ्यक्रम में इतिहास बदलने और युवाओं को जाति-धर्म में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए की मजबूती से सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। 2027 में पीडीए की मजबूती से ही प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पशुधन मंत्री पर आंवला को जिला बनाने और चीनी मिल लगवाने के वादे भूलने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक आरके शर्मा ने कहा कि सपा आंवला विधानसभा सीट आपसी फूट के कारण हार रही है। उन्होंने सभी मंच पर उपस्थित लोगों से गंगा में खड़े होकर एकजुटता की कसम खाने को कहा। सहसवान विधायक बृजेश यादव और अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के 100 से ज्यादा मेधावियों को साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक पं. राकेश गौड़ व राजेश गौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीयूष वर्मा, सिंपल कनौजिया, शिव चरण कश्यप, राकेश प्रजापति, अमित राज सिंह, संगीता पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed