फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bad management in covid hospital

कोविड अस्पताल में व्यवस्था बदहाल, वीडिया वायरल

Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bad management in covid hospital
बरेली। कोविड अस्पताल में संक्रमितों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। बीते दिनों अव्यवस्थाओं की खबर सुर्खियां बनीं तो जिम्मेदारों ने कुछ हद तक व्यवस्था सुधार दी, लेकिन अब हालात फिर पहले जैस हो गए हैं। इस बार बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने वाले कोविड एल टू अस्पताल की दुर्दशा का वीडियो वायरल हुआ है। शनिवार को एक संक्रमित ने वीडियो वायरल कर स्वस्थ होने के बजाय तबीयत बिगड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

बीते दिनों बिथरी कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला ने वीडियो वायरल कर अव्यवस्थाओं की पोल खोली थी। फजीहत होते देख आनन-फानन में अफसरों ने उसे बिथरी से एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही, व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाबत कई संक्रमितों का वीडियो भी वायरल किया। इससे पहले भी एक संक्रमित ने बिथरी अस्पताल में खराब खाने और गंदगी के फोटो वायरल किए थे। शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी की ओर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में अव्यवस्था की पोल एक संकमित ने खोल दी। वीडियो में संकमित ने अस्पताल में गंदगी का अंबार लगे होने, पीने को गर्म पानी न मिलने, शौचालय की स्थिति बदहाल होने का जिक्र किया है। साथ ही, बिस्तर गंदा होने से संक्रमण के साथ ही अन्य रोगों से भी ग्रसित होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गंदगी के बीच रहकर हो रहे सिम्टोमैटिक
कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती संक्रमितों के मुताबिक, अस्पताल के इंचार्ज से जब व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया तो उन्होंने कर्मचारियों के कोविड वार्ड में ड्यूटी करने से इनकार करने की बात कही। बोले, बमुश्किल कुछ कर्मचारियों को राजी किया गया है। हालांकि, वे भी ड्यूूटी करने से कतरा रहे हैं। वीडियो जारी करने वाले संक्रमित का कहना है कि वह जब यहां भर्ती हुआ तो उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन अब गंदगी के बीच रहकर संक्रमण के लक्षण भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से नहीं मिलता खाना और गर्म पानी
आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक संक्रमितों को बेहतर खाना और पीने के लिए गर्म पानी देना बेहद जरूरी है, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। बिथरी कोविड अस्पताल में भर्ती नवाबगंज के संक्रमित ने बताया कि गर्म पानी मांगने पर स्टाफ खुद व्यवस्था करने की बात कह देता है। शहर के एक संक्रमित के मुताबिक, वह अस्पताल से ज्यादा तो अपने घर पर सुरक्षित था। यहां तो और ज्यादा बीमार हो जाएगा।

संक्रमितों को अस्पताल में कोई अुसविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ज्यादातर संक्रमित एसिम्टोमैटिक हैं। वे अस्पताल में नहीं रहना चाहते हैं। इसकी वजह से गलत आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आरोपों की जांच कराई जा रही है। कोई समस्या होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed