फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Babu of SDM office infected, Tehsil closed for 48 hours

एसडीएम दफ्तर का बाबू संक्रमित, 48 घंटे के लिए तहसील बंद

Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Babu of SDM office infected, Tehsil closed for 48 hours
कोरोना संक्रमण के चलते कलक्ट्रेट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

24 जुलाई को तेज बुखार की शिकायत की थी, इसके बाद से छुट्टी पर चल रहे थे
विज्ञापन

एसडीएम ने 27-28 को बंद करने का दिया आदेश, कर्मचारियों की भी होगी जांच

बरेली। एक बाबू के जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसडीएम सदर कार्यालय में दहशत का माहौल है। एसडीएम ने 28 और 29 जुलाई को तहसील बंद रखने का आदेश दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर तहसील के कर्मचारियों की जांच करेगी। एडीएम का कहना है कि दो दिन सैनिटाइज करने के बाद तहसील कार्यालय में 30 को खुलेंगे।
एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह के कार्यालय के एक बाबू की कई दिनों से तबीयत खराब लग रही थी। बाबू ने 24 जुलाई को एसडीएम से तेज बुखार की शिकायत करते हुए छुट्टी ले ली थी। इसके बाद कोरोना की जांच में बाबू के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के साथ सोमवार को तहसील में हड़कंप मच गया। पूरा स्टाफ दशहत में आ गया। माहौल को देखते हुए एसडीएम ने प्रोटोकॉल के तहत तहसील को 28 और 29 जुलाई के लिए बंद करने आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम का कहना कि चूंकि कर्मचारी कई दिन से छुट्टी पर था लेकिन उसकी चेन पता करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तहसील पहुंचकर कर्मचारियों की कोरोना की जांच करेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट-रजिस्ट्री आफिस में भी मिले चुके संक्रमित

तहसील से पहले कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम और रजिस्ट्री आफिस में एक कातिब भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। प्रोटोकॉल के तहत इन दोनों सरकारी भवनों को 48 घंटे के लिए बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तहसील को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। दोनों दिन सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।’ - ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed