फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baba Mahakal's palanquin journey was taken out

Bareilly News: बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली

Sun, 16 Jul 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 16 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Baba Mahakal's palanquin journey was taken out
बरेली। सावन की शिवरात्रि पर शहर में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर शिवभक्तों का मन मोह लिया
विज्ञापन

बाबा महाकाल पालकी सेवा समिति की ओर से पालकी यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ श्यामगंज में किया गया। पंडित भगवत शास्त्री व मुकेश पांडे ने पूजा अर्चना करने के बाद पालकी यात्रा को रवाना किया। इसमें आरडी दयाल सरस्वती शिशु मंदिर व शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर शिवभक्तों का मन मोह लिया। कीर्तन मंडल की महिलाओं ने भजन गायन किया। यात्रा के सेठ गिरधारी लाल मंदिर पहुंच कर आरती के बाद पालकी यात्रा को विराम दिया गया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान रास्ते में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल ने यात्रा का स्वागत कर आरती की। इसमें प्रमुख रूप से समिति के बृजवासी लाल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल की देख रेख में यह यात्रा निकाली गई। इसमें नीरू भारद्वाज, प्रसून सिंह, पंकज दत्त, पवन अरोड़ा, विष्णु अग्रवाल, नवीन गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
बरेली। महाकाल पालकी यात्रा के शहर में निकलने पर विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से आलमगीरी गंज में समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, डिप्टी मेयर सर्वेश रस्तोगी, पार्षद संजीव कुमार रस्तोगी विशाल मेहरोत्रा, सुरेंद्र अग्रवाल, जीतू देवनानी ने किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से नावल्टी चौराहे पर स्वागत करने वालों में अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, नितिन शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश पांडे, नीलिमा पाठक, रेनू शर्मा, रश्मि उपाध्याय आदि रहे। युवा लोधी समाज की ओर से कालीबाड़ी पर स्वागत करने वालों में अध्यक्ष गौरव राजपूत, प्रभु दयाल लोधी, हरि शंकर लोधी, दीन दयाल लोधी, भगवान स्वरूप, लक्ष्मी नारायण राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed