फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B Pharma student burnt alive due to fire in moving bike on Highway in Bareilly

UP: चलती बाइक में आग लगने से जिंदा जला बीफार्मा छात्र, फुफेरा भाई झुलसा; दिवाली पर घर जा रहे थे दोनों

Fri, 10 Nov 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 01:11 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे बाइक चला रहे बीफार्मा के छात्र की जलकर मौत हो गई। पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
B Pharma student burnt alive due to fire in moving bike on Highway in Bareilly
सड़क किनारे पड़ी छात्रों की भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक सवार युवक की जलकर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई झुलस गया। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी के गांव मड़ौली के निवासी 22 वर्षीय अंकित गंगवार बृहस्पतिवार रात बाइक से अपने फुफेरे भाई 20 वर्षीय रूपेश के साथ नवाबगंज से अपने घर जाने के लिए निकला था। अंकित के पिता अशोक कुमार ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आईजी दफ्तर के पास मुनीम से 8.5 लाख रुपये लूटे, मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर जिंदा जल गया अंकित 
कुछ ही पलों में बाइक आग का गोला बन गई। बाइक चला रहे अंकित को बचने का मौका नहीं मिला, जब तक बाइक रुक पाती तो वह आग की लपटों में घिर गया। बाइक गिरते ही वह उसके नीचे दब गया, जिससे अंकित की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। रूपेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

ये भी पढ़ें- UP: इस जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल का ब्याज होगा माफ, इस तरह मिलेगी छूट

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रूपेश को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अंकित और रूपेश नवाबगंज के एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां भी मातम भी बदल गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed