फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants looted cash from accountant near IG office in Bareilly

Bareilly: आईजी दफ्तर के पास मुनीम से 8.5 लाख रुपये लूटे, मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 10 Nov 2023 06:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 06:09 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। तीन बदमाशों ने आईजी दफ्तर के पास मुनीम से साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। एक बदमाश को मौके से दबोच लिया गया। दूसरा मुठभेड़ में पकड़ा गया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
Miscreants looted cash from accountant near IG office in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिविल लाइंस इलाके में आईजी रेंज दफ्तर के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो लुटेरों ने एक फर्म के मुनीम की आंखों में मिर्च का स्प्रे डालकर 8.5 लाख रुपये लूट लिए। मेवा बेचने वाले ने दिलेरी दिखाते हुए एक लुटेरे को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्त में आया दूसरा बदमाश वारदात के कुछ देर बाद भागने कोशिश के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीम ने देर रात घेराबंदी की। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने लापरवाही के आरोप में चौकी चौराहा चौकी प्रभारी हरकिशोर मौर्य, दीवान विजेंद्र सिंह व सिपाही योगेश कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भूड़ मोहल्ला निवासी शरद मोहन सक्सेना प्रेमनगर निवासी कपिल अग्रवाल की फर्म एसबी टेली कम्युनिकेशन में मुनीम हैं। शरद रोज फर्म की रकम जमा करने जंक्शन रोड स्थित एचडीएफसी शाखा में जाते हैं। दोपहर पौने दो बजे वह 8.5 लाख रुपये जमा करने स्कूटी से निकले थे। आईजी कैंप ऑफिस से थोड़ा पहले दो लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे झोंक दिया। इससे शरद गिर गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में फिर मिली एक महिला की लाश, साड़ी से कसा था गला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाया
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर लगा दिया। दूसरे ने स्कूटी की चाबी से डिकी खोलकर पूरी रकम निकाल ली। सड़क किनारे मेवा बेच रहे किशोर गुजराती मुनीम को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाया लेकिन किशोर ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। उससे रुपयों से भरा बैग भी छीन लिया। भीड़ आगे बढ़ी तो दूसरा लुटेरा फरार हो गया।

प्रयागराज के रहने वाले हैं बदमाश 
पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम अनुज भारती बताया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी जयंत को भी पकड़ लिया। दोनों प्रयागराज के थाना कर्नलगंज के छोटा बघारा के निवासी हैं। बताया कि तीसरा साथी अखिलेश यादव भी वहीं का निवासी है जो घटना के वक्त दूर खड़ा था। रात में जयंत को साथ लेकर कोतवाली पुलिस ने कैंट के चौबारी में दबिश दी। वहां से अखिलेश भाग निकला। जयंत ने भी छूटकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली चला दी जो उसके बांये पैर में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed