फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Azad used to taunt me so he murdered me

Bareilly News: ताना देता था आजाद इसलिए कर दी हत्या

Thu, 08 Feb 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Azad used to taunt me so he murdered me
फरीदपुर। प्रेम प्रसंग की रंजिश के चलते पदारथपुर गांव निवासी आजाद (16) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी कल्लू को हिरासत में लिया। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। कहा कि आजाद परिवार की एक लड़की के प्रेम विवाह करने को लेकर ताना मारकर अपमानित करता था। इसी वजह से उसने मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कही है। नामजद तीन आरोपियों में एक की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस ने जल्द ही घटना का राजफाश करने की बात कही है। आजाद दिल्ली में जैकेट सिलाई का काम करता था। 20 दिन पहले ही वह गांव आया था। मंगलवार सुबह नौ बजे कलीनगला गांव के पास गन्ने के खेत में उसका शव मिला। मफलर से उसका गला कसकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

आजाद के पिता करीमुल्ला ने गांव के ही हीरे खां, उसके बेटे कल्लू व सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि आरोपी पक्ष की एक लड़की दो माह पहले आजाद के दोस्त के साथ चली गई थी। आरोपियों को शक था कि आजाद ही दोनों की बातचीत कराता था। इसी रंजिश में उन्होंने मफलर से गला कसकर आजाद की हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने कल्लू को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। - मुकेश मिश्रा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed