फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Avoid making your social media accounts public.

Bareilly News: सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करने से बचें

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Avoid making your social media accounts public.
बरेली। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए मंगलवार को महिला थाने में ''''दोस्त पुलिस'''' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत थाने पहुंचीं बरेली इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक छवि सिंह ने जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को महिला, बाल और साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन




छवि सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद सवारी न मिलने पर घबराएं नहीं, 112 डायल करें। पीआरवी गाड़ी घर तक सुरक्षित छोड़ेगी। अज्ञात अवस्था में बच्चा मिलने और माता-पिता न मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करके सूचना दें।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर अपराधियों से बचने के उपाय बताए। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और अकाउंट को सार्वजनिक न करने को कहा। यह भी सुझाव दिया कि हर घटनाक्रम को तुरंत ही सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए। अपराधी इसका फायदा उठाकर वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान नंबर से कॉल आने पर बैंक खाते के विवरण के साथ ही ओटीपी या अन्य जरूरी जानकारियां न दें। सोशल मीडिया पर अगर कोई परेशान कर रहा है तो तुरंत 1930 पर सूचना दें। किसी महिला या लड़की के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed