फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auto seized running on roadways bus number

रोडवेज बस के नंबर पर चल रहा ऑटो सीज किया

Thu, 13 Feb 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Auto seized running on roadways bus number
रोडवेज बस के नंबर पर चल रहा ऑटो सीज किया। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। शहर में बेहिसाब दौड़ रहे टेंपो किस कदर फर्जीवाड़ा कर चलाए जा रहे हैं, यह मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से पता लगा। चेकिंग में एक ऑटो रोडवेज बस के नंबर पर चलता पकड़ा गया। ड्राइवर टेंपो के फर्जी कागजात सौंपकर चुपचाप खिसक गया। मामला पूरी तरह फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने टेंपो सीज कर दिया। टेंपो मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टीएसआई कमलेश ठाकुर 11 फरवरी की रात चौकी चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर उन्होंने एक ऑटो रोका। उसका पर यूपी-25 एटी-4882 नंबर की प्लेट लगी थी। एप में डालकर नंबर की जांच की तो उसका रजिस्ट्रेशन परिवहन निगम बरेली के आरएम के नाम निकला। यह रोडवेज की बस का नंबर था। जांच में पता लगा इंजन और चेसिस नंबर भी बदले हुए हैं। ड्राइवर से कागज मांगे तो उसने तत्काल दे दिए। पुलिस इनकी जांच करने लगी तो ड्राइवर खिसक गया। बाद में पता लगा कि कागजात भी फर्जी हैं। कमलेश ठाकुर ने वाहन को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। टेंपो मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

दूसरे परमिटों पर दौड़ रहे हैं ऑटो
ट्रैफिक पुलिस को जांच में पता लगा है कि शहर में वाहन की समय अवधि पूरी होने पर उसी परमिट पर नए ऑटो का रजिस्ट्रेशन करा लिया जाता है। जो ऑटो कंडम घोषित किया जाता है वह भी अवैध रूप से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई की सजगता से फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। आरोपी ड्राइवर और उसके मददगारों के खिलाफ कोतवाली पुलिस कार्रवाई करेगी। फर्जी तरीके से संचालित वाहनों की धरपकड़ को लगातार अभियान जारी रहेगा। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed