फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aud Even Even Formula May Apply In Opening Market From Monday

सोमवार से बाजार खुलने में लागू हो सकता है ऑड ईवन का फार्मूला

Sat, 22 Aug 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Aud Even Even Formula May Apply In Opening Market From Monday
बड़ा बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार को व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अफसर वेबिनार के जरिए करेंगे मंथन

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण का फैलाव को रोकने के लिए हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने व्यापारियों से ऑनलाइन बैठक कर दुकान और बाजार खुलने के रोस्टर पर मंथन करने की बात कही है। रोस्टर तय होने पर सोमवार से ऑड ईवन की तर्ज पर बाजार खुल सकते हैं।
हाईकोर्ट से आदेश जारी होते ही डीएम नितीश कुमार ने शुक्रवार को ही पुलिस और मजिस्ट्रेट को बाजारों में भीड़भाड़ लगने पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। मगर, ऑड ईवन यानी सम विषम की तर्ज पर बाजार कैसे खुलेंगे इस बाबत निर्देश जारी करने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। साथ ही, बाजारों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया जा रहा है। बाजार में वे हिस्से जहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है, वहां यह फार्मूला लागू करने के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसी मुद्दे पर शनिवार को व्यापारियों के साथ मंथन करने के बाद प्रशासन रोस्टर जारी कर सकता है। डीएम नितीश कुमार के मुताबिक पहले दिशा के आधार पर जारी रोस्टर पर व्यापारियों ने आपत्ति जताई थी। मगर, अब दिशा, समय या एक-एक दुकान छोड़कर भी दुकानें खुलवाई जाएंगी तो भी दिन और समय की बाध्यता रहेगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के लिए शनिवार को व्यापारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर मंथन किया जाएगा। ऑड ईवन के संबंध में जो भी निर्णय होगा उसे सोमवार से लागू कराया जाएगा। - नितीश कुमार डीएम बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed