फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination held in Bareilly Shahjahanpur

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, उत्साह के साथ दिया इम्तिहान

Sun, 05 Nov 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। रविवार को बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी समेत 38 शहरों के 45 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। बरेली में शाहजहांपुर हाईवे किनारे स्थित फ्यूचर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। शाहजहांपुर में कैंट स्थित जीएफ कॉलेज में परीक्षा हुई। उधर, लखीमपुर खीरी के मेहवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination held in Bareilly Shahjahanpur
विद्यार्थियों में दिखा जोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 में बरेली में पंजीकृत 1,446 में से 1,125 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित फ्यूचर कॉलेज में सुबह 11 बजे से हुई परीक्षा में शामिल होने के लिए बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं समेत अन्य जनपदों के विद्यार्थी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। परीक्षा केंद्र पर जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया। कहा कि इस बार छात्रवृत्ति मिलने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा में कक्षा नौ के 139, कक्षा 10 के 134, कक्षा 11 के 342 व कक्षा 12 के 189 विद्यार्थी शामिल रहे। 
विज्ञापन


काफी समय से था इंतजार, इससे मिलेगी आर्थिक मदद
कोई प्रश्न नहीं छूटा। पेपर अच्छा हुआ, सबकुछ पढ़ा हुआ आया था। इस परीक्षा का काफी समय से इंतजार कर रहा था। - वंशज गंगवार, कक्षा 12वीं, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई कर पूरी तैयारी के साथ आए थे। परीक्षा अच्छी हुई है। इस छात्रवृत्ति के जरिये आर्थिक रूप से अच्छी मदद हो जाती है। - अलशिफा कक्षा 12वीं, बरेली
मैंने यह परीक्षा पहले भी दी थी। उस समय भी छात्रवृत्ति से मदद मिली थी। इसकी तैयारी की वजह से सामान्य ज्ञान बेहतर हो गया। - आरती, कक्षा 12वीं, बरेली 
पिछले साल ही तय कर लिया था कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में हिस्सा लूंगा। अच्छी तैयारी की थी और पेपर भी अच्छा हुआ है। - कुलदीप, कक्षा नौवीं, पीलीभीत
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा से आगे बढ़ने में मदद मिलती है। अमर उजाला समाचार पत्र से सामान्य ज्ञान की अच्छी तैयारी हो गई। - जीतू, कक्षा 12वीं, बदायूं
पेपर आसान था। सबकुछ पढ़ा हुआ ही आया था। तय समय से पहले ही पेपर हल कर लिया। उम्मीद है अच्छे नंबर आएंगे। - आयुषी, कक्षा 11वीं, पीलीभीत


 

Atul Maheshwari Scholarship Examination held in Bareilly Shahjahanpur
लखीमपुर में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में 296 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
लखीमपुर खीरी के महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 296 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  कक्षा नौ के 38, कक्षा-10 के 74 एवं कक्षा-12 के 54 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस बार सीतापुर और पीलीभीत से कुल 15 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे। इसमें पीलीभीत के नौ, सीतापुर के छह बच्चे शामिल हुए। परीक्षा कराने में नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक एसएस कंबोज, प्रधानाचार्य राम नरेश मिश्रा सहित पूरे शिक्षक स्टाफ का योगदान रहा।  

हर साल यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है। मैंने पहली बार यह परीक्षा दी है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को सही ढंग से प्रदर्शित किया गया है। सभी सवालों के जवाब दिए हैं। - शिवांगी मिश्रा, कक्षा 11, कृषक समाज इंटर कालेज गोला

इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होने से ज्ञान में तो वृद्धि होती ही है। साथ ही हम लोगों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिलने से आगे की तैयारी भी आसान होगी। - कुनाल गुप्ता, कक्षा 11, कृषक समाज इंटर कॉलेज

प्रश्नपत्र में सभी विषयों के सवालों को शामिल किया गया है। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। परिणाम का इंतजार है। यदि चयन होता है तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करूंगी। - रिया मिश्रा, कक्षा 12, बिरला विद्या मंदिर इंटर कालेज हरगांव 

छात्रवृत्ति योजना की जानकारी स्कूल के अध्यापकों से मिली थी। इसके बाद आवेदन करते हुए तैयारी शुरू की थी। प्रश्नपत्र में सबसे ज्यादा सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के सवाल पूछे गए हैं।
- आकर्ष, कक्षा 11, पंडित दीनदयाल कॉलेज लखीमपुर

मुझे जो प्रश्नपत्र मिला, उसमें सबसे ज्यादा सोशल साइंस के प्रश्न पूछे गए थे। सभी सवाल आसान थे। कुल 100 प्रश्न पूछे गए , सभी का उत्तर भी दिया है। तैयारी काफी पहले से चल रही थी। सब ठीक होगा। - रोली अवस्थी, कक्षा 11, जिला पंचायत इंटर कॉलेज लखीमपुर

जिस तरह से सोचा था, ठीक उसी प्रकार से सवाल पूछे गए थे। मुझे आने में बस थोड़ी सी देर हुई। हालांकि, प्रश्नों का जवाब देने के लिए डेढ़ घंटे का पर्याप्त समय था। इस तरह की परीक्षाएं आयोजित होनी चाहिए। इससे बच्चों को तैयारी करने का मौका मिलता है।- रश्मि सिंह, कक्षा 11, राजरानी माता शिक्षा निकेतन चंदपुरा

स्कूल के टीचरों से इस परीक्षा के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद आवेदन किया था। साथ ही परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी। सभी के जवाब काफी सोच समझकर दिए हैं। 100 में से करीब 80 नंबर तो मिलने की पूरी उम्मीद है। - श्वेता रानी, कक्षा 11 सनातन धर्म बालिका विद्या मंदिर लखीमपुर

प्रश्नपत्र में सबसे ज्यादा गणित के सालों को शामिल किया गया था। इस परीक्षा से काफी कुछ सीखने को मिला। साथ ही आगे की तैयारी के लिए यह प्रश्नपत्र काफी मददगार साबित होगा।
- हिमांशु पांडेय, कक्षा 11, गायत्री पब्लिक स्कूल निघासन

Atul Maheshwari Scholarship Examination held in Bareilly Shahjahanpur
शाहजहांपुर में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में 368 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में रविवार को हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023  में 368 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा और एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ.मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने के बाद कक्षाओं में प्रवेश दिया। कक्षा नौ में 120 के सापेक्ष 80, कक्षा 10 में 141 के सापेक्ष 104 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 11वीं में 207 में से 122 और 12वीं में 103 के सापेक्ष 62 विद्यार्थी पहुंचे।  

परीक्षा को चुनौती के रूप में लिया। छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए आवेदन करने के बाद से ही परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बहुत अच्छा पेपर था। उम्मीद है छात्रवृत्ति मिलेगी, जो पढ़ाई में  काम आएगी।- कीर्ति कश्यप

पेपर तो दे दिया है, सभी प्रश्नों के उत्तर को ओएमआर शीट पर दिया है। अब कितने नंबर आएंगे यह बाद में ही पता चल सकेगा। सभी विषयों के प्रश्नों का समावेश पेपर में था। हिंदी, सामान्य ज्ञान के प्रश्न आए। - आनंद सिंह

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में जनरल नॉलेज, मैथमेटिक्स, इंग्लिश, एसएसटी से संबधित प्रश्न आए थे। मेरा पेपर सही रहा है। छात्रवृत्ति के लिए चयन हो या न हो, अपनी तैयारी का पता चल जाएगा।
- अर्पित कुशवाह

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए परीक्षा दी है। पेपर कुछ कठिन लगा, गणित के प्रश्नों ने उलझाया। रीजनिंग व हिंदी में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। 100 में से 90 प्रश्नों के उत्तर दे दिए हैं।   - हर्षुल सिन्हा

पेपर सामान्य था और काफी अच्छा हुआ है। रिजनिंग व सामान्य ज्ञान के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। हिंदी विषय के भी प्रश्न हल कर दिए। पूरी उम्मीद है कि परीक्षा पास कर छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे।  
- तनिषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed