फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attendance at religious places, bowed head at statues

Bareilly News: धार्मिक स्थलों पर लगाई हाजिरी, प्रतिमाओं पर झुकाया शीश

Sun, 31 Dec 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attendance at religious places, bowed head at statues
बरेली। यूपी जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शहर के धार्मिक स्थलों पर हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर शीश झुकाकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। आसपास के लोगों ने यात्रा में भागीदारी करते हुए इसमें शामिल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

शुरुआत मिनी बाइपास स्थित कर्मचारी नगर से हुई। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा स्वालेह नगर से किला क्रॉसिंग होते हुए हजरत दूल्हा मियां के मजार शरीफ पहुंची और यहां चादरपोशी की। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कमिश्नरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारे, चर्च और हनुमान मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। चौराहे पर पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा और पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नमन किया।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल, नावल्टी चौराहा स्थित पहलवान साहब की मजार शरीफ, कोतवाली के सामने डॉ. बीआर अंबेडकर, कालीबाड़ी में काली मंदिर भी गए। बिसलपुर चौराहे पर समापन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश पंडित, पीसीसी सदस्य योगेश जौहयी व पारस शुक्ला, मुकेश वाल्मीकि व अनिल देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे शामिल
प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव व विवेकानंद पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह व प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी अजीत यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, विदित चौधरी, मकसूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुराद बेग, कृष्णकांत शर्मा, डॉ. मेहंदी हसन शामिल रहे।

--------
2024 में जनता देगी साथ, उखड़ फेंकेंगे भाजपा सरकार : अजय राय
बरेली। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर प्रहार किए और तीन राज्यों में चुनाव पर तमाम सवाल उठाए। कहा, यह यात्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पूर्व में निकाली गई ''''भारत जोड़ो यात्रा'''' से प्रेरणा लेकर शुरू की गई है, जो लखनऊ के शहीद स्मारक पर खत्म होगी। जनता ने साथ दिया तो 2024 में हम भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। बताया कि यात्रा सहारनपुर से शुरू हुई। 18 दिन की यह यात्रा में 300 से ज्यादा नेता शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed