फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to murder, police ejects wife unconscious from burning car, husband arrested

हत्या की कोशिश, पुलिस ने जलती कार से बेहोश पत्नी को निकाला, पति गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attempted to murder, police ejects wife unconscious from burning car, husband arrested
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गाजियाबाद के युवक ने भाई और दोस्त के साथ रची साजिश, बहेड़ी आकर मचाया पत्नी के अपहरण का शोर
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस के हरकत में आने से बची महिला की जान

बहेड़ी (बरेली)। गाजियाबाद के एक शख्स ने उत्तराखंड जाते हुए बेहद नाटकीय ढंग से अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया। पत्नी को जूस में नशा देने के बाद वह उसे कार में छोड़कर बच्चे के साथ एक ढाबे पर उतर गया जहां से उसका भाई और दोस्त कार लेकर भाग निकले। इधर, ढाबे पर पति ने पत्नी के अपहरण का शोर मचाया तो सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ किमी दूर ही उसकी कार को आग की लपटों से घिरा पाया। जलती कार से उसकी बेहोश पत्नी को खींचकर निकाला गया। सारा मामला खुला तो पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके के ए-27 ब्लॉक में रहने वाला शुभम लोहित तीन दिन पहले बदायूं के वजीरगंज अपनी ससुराल आया था जहां से शुक्रवार शाम पत्नी शिवांगी और मासूम बेटे के साथ अपनी कार से उत्तराखंड के भवाली जाने के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे बहेड़ी से आगे निकलने के बाद उसने एक ढाबे पर अपनी कार रोकी जहां शिवांगी को कार में छोड़कर बेटे के साथ उतर गया। कुछ ही देर बाद उसने शोर मचा दिया कि कुछ लोग कार समेत उसकी पत्नी को ले भागे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचने के बाद अलर्ट जारी किया गया तो बहेड़ी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस हरकत में आ गई। एसपी देहात संसार सिंह भी मुख्यालय से बहेड़ी की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुलिस नैनीताल रोड पर शुभम की पत्नी की तलाश शुरू की तो हाईवे से हटकर उत्तराखंड सीमा से सटे गांव आमडंडा के पास एक सुनसान रास्ते पर एक कार को लपटों से घिरा पाया। नजदीक पहुंचने पर पता चला कि कार के अंदर एक महिला है जिसे पुलिस ने किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया। कार शुभम की ही थी और अंदर बेहोश मिली महिला उसकी पत्नी शिवांगी थी जिसकी तंद्रा आग की गरमी से काफी हद तक टूट चुकी थी। कार के अलावा उसके ऊपर भी पेट्रोल डाला गया था लेकिन इत्तफाक रहा कि आग उस तक नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांगी को जैसे-तैसे होश में लाने के बाद पूछताछ की गई और फिर पुलिस ने शुभम को थाने लाकर उस पर सख्ती की। इस पर शुभम ने पत्नी की हत्या की पूरी साजिश बयान कर दी। उसने बताया कि जूस में नशा दिए जाने से बेहोश हुई शिवांगी को ढाबे से उसके बड़े भाई शशांक और साहिबाबाद के पसौड़ा निवासी उसका दोस्त प्रशांत कार समेत ले गए थे। दोनों बाइक पर गाजियाबाद से ही उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। ढाबे से कार ले जाने के बाद उन्होंने पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाई और फिर फरार हो गए।

उम्र में 10 बड़ी थी पत्नी नहीं मिलते थे विचार

पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि शिवांगी उससे उम्र में दस साल बड़ी थी, इस वजह से वह उसे पसंद नहीं करता था। दोनों के विचार भी नहीं मिलते थे। इसीलिए उससे छुटकारा पाने को उसने अपने बड़े भाई शशांक लोहित और दोस्त प्रशांत के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने शुभम की जली कार को भी कब्जे में ले लिया है।

शुभम लोहित ने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में शामिल उसके बड़े भाई और दोस्त को पुलिस तलाश कर रही है। सूचना के बाद फौरन एक्शन लेकर पुलिस ने बड़ी घटना होने से रोक ली। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed