फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted robbery from female employee returning from hospital, robbers caught

अस्पताल से लौट रही महिला कर्मचारी से लूट की कोशिश, लुटेरे दबोचे

Sun, 26 Apr 2020 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from female employee returning from hospital, robbers caught
पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पति समेत बाइक से गिरकर घायल, पिकेट पर तैनात पुलिस ने लिया एक्शन

विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात पति के साथ बाइक से घर लौट रही निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी से लूट की कोशिश की गई। पर्स की खींचतान में महिला और उसके पति बाइक से गिरकर घायल हो गए, लेकिन पिकेट के पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इनमें से एक पर लूट के सात मामले पहले से दर्ज हैं।
साहूकारा मोहल्ला निवासी प्रियंका प्रेमनगर के एक निजी अस्पताल में रिशेप्सनिस्ट हैं। रात बारह बजे वह ड्यूटी खत्म करके पति सुमित के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से दूसरी बाइक पर आए दो लुटेरों ने प्रियंका का पर्स छीनने की कोशिश की। खींचतान में बाइक अनियंत्रित हुई तो प्रियंका और उनके पति बाइक समेत गिर गए। दंपती ने शोर मचाया तो पिकेट पर तैनात पुलिस ने दौड़कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी पहुंच गए। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता लगा कि उनमें से एक कांकरटोला का अभिषेक और दूसरा हजियापुर का उत्तम है। अभिषेक पर लूट, छिनैती के सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले महिला रेलवे कर्मी से की लूट की कोशिश

इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डीआरएम दफ्तर की महिला कर्मचारी से लूट की कोशिश भी इन दोनों बदमाशों ने ही की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, इज्जतनगर पुलिस की मदद से पीड़ित महिला कर्मचारी से इनकी पहचान कराई जाएगी। बताया कि ये कई दिनों से लूट की कोशिश में थे, आखिरकार पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती का कराया इलाज

बाइक से गिरने की वजह से प्रियंका और उनके पति को चोटें आ गईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। प्रियंका ने बताया कि पर्स उनके पास सुरक्षित है। पुलिस की सतर्कता से घटना बच गई। हालांकि वह अब भी काफी घबराई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed