{"_id":"666f832c2562055d7c0296f7","slug":"attempted-rape-by-tricking-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102286-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दाखिला कराने का झांसा देकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दाखिला कराने का झांसा देकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
नवाबगंज। नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कराने के बहाने छात्रा के साथ दो लोगों ने अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की शिकायत छात्रा के पिता ने थाना नवाबगंज में की है।
थाना क्षेत्र नवाबगंज की एक छात्रा को नर्सिंग कालेज में दाखिला कराने का झांसा देकर बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास एक महाविद्यालय की ओर बुलाया गया। वहां दो युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छात्रा को मार-पीटकर घायल कर दिया गया।
घटना की जानकारी जब छात्रा ने अपने परिजनों को दी तो छात्रा के पिता आरोपियों के परिजनों से मिलने पहुंचे, जहां आरोपियों के परिजनों ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट की। इस मामले में कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को जांच के आदेश दिये गए हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद