{"_id":"692771a7a1ed3bd6ad009666","slug":"attempted-acid-attack-on-rape-victim-returning-from-court-bareilly-news-c-4-vns1074-774032-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाबी हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाबी हमले की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने चार लोगों पर तेजाबी हमले की कोशिश और गला काटने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। जब वह कोर्ट से लौट रही थी तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
पीड़िता ने इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय को बताया कि उसने कुछ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। 24 नवंबर को वह कोर्ट की कार्रवाई में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में रफत अली, जफर अली, शबाना एवं शेरबाबू ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। तेजाबी हमले की कोशिश की और समझौता न करने पर गला काटकर हत्या करने की धमकी दी। उसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद