{"_id":"6a5a8ebe5861683db40764de","slug":"attempt-to-vandalize-idol-in-temple-one-accused-arrested-bareilly-news-c-346-1-ba11019-157154-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर में मूर्ति तोड़ने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर में मूर्ति तोड़ने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। भूड़ा गांव में शुक्रवार सुबह दूसरे समुदाय के तीन युवक मंदिर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने बल्ले से मूर्तियों को तोड़ने की कोशिश और पुजारी सोहनलाल पर हमला किया। इससे हिंदू समाज में रोष है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पुजारी सोहनलाल शुक्रवार सुबह 5:45 बजे मंदिर में झाड़ू लगाने गए थे। आरोप है कि उन्होंने तीनों युवकों को मूर्तियों को तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा। सोहनलाल के पहुंचने पर युवकों ने हमलावर होते हुए उनको जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। हिंदू समाज के लोग भोजीपुरा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने हसमत, शहजिल, आमान, अशफाक और शौकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पशु के अवशेष मिलने के मामले में भी कार्रवाई न होने का आरोप
गांव घंघोरा पिपरिया में 30 मई को ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन धार्मिक स्थल पर बकरे के अवशेष फेंके गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। भाजपा नेता अर्जुन सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस इस घटना का खुलासा अबतक नहीं कर पाई। इस कारण अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस की लापरवाही को भूड़ा की घटना का कारण बताया। अर्जुन सिंह यादव ने कहा, एसएसपी को भोजीपुरा पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन,
मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी हसमत को हिरासत में लिया गया है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे