{"_id":"68c491875378845c7b0888d0","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-commenting-report-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102295-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'सिर्फ 15 मिनट पुलिस को हटा दो...', भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'सिर्फ 15 मिनट पुलिस को हटा दो...', भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 13 Sep 2025 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:02 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भड़काऊ टिप्पणी कर रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज ने आरोपी समीर खान के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें वह कह रहा है कि सिर्फ 15 मिनट पुलिस को हटा दो फिर हम दिखा देंगे कि किस में हिम्मत है और कितना दाम है। यह वीडियो पोस्ट करते हुए प्रभात सिंह भदौरिया ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान की थी टिप्पणी
फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया एक्स पर समीर खान ने बारावफात जुलूस में आपत्तिजनक टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद उप निरीक्षक ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा आक्रोश व्यक्त करने आरोपी समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन