फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sexual harassment an innocent girl in bareilly

बरेली: पांच साल की मासूम को अगवा कर रिश्ते के दादा ने की हैवानियत, लहूलुहान हालत में जंगल में मिली बच्ची

Tue, 10 Nov 2020 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment an innocent girl in bareilly
फाइल फोटो - फोटो : Social media
पांच साल की मासूम को शादी के मंडप से उठाकर रिश्ते के दादा ने उसके साथ हैवानियत कर डाली। परिवार के लोग ढूंढने निकले तो बच्ची लहूलुहान हालत में उसके साथ जंगल में मिली। उसके होंठ तक बुरी तरह जख्मी थे। 
विज्ञापन


गांव वालों ने नशे में धुत आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के पिता ने उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में रविवार को बरात से पहले मंडप की रस्म अदा की जा रही थी। इसी बीच रात करीब नौ बजे दूल्हे के तहेरे भाई की पांच साल की बेटी लापता हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो पता लगा कि कुछ देर पहले उसे खैलम गांव से आए दूल्हे के रिश्ते के मामा गोपाल के साथ देखा गया था। गोपाल भी ढूंढे से नहीं मिला तो लोगों का माथा ठनका। परिवार के लोग गांव वालों को साथ लेकर बच्ची की तलाश में निकल पड़े। 

बच्ची का नाम लेकर पुकारते हुए लोग खेतों की पहुंचे तो जवाब में बच्ची की चीख सुनाई दी। दौड़कर वे उस ओर पहुंचे तो देखा कि नशे में धुत गोपाल बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था। गांव वालों को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें उसे दबोच लिया। 

बच्ची का नाजुक अंग जख्मी था, होंठों से भी खून निकल रहा था। लोगों ने गोपाल की जमकर पिटाई की और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। 

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से गोपाल के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

महिलाओं के कपड़े पहनकर शादियों में नाचता है आरोपी
खैलम गांव का रहने वाले आरोपी गोपाल की उम्र करीब 50 साल है। रिश्तेदार उसे काफी खुराफाती शख्स के तौर पर जानते हैं। उसकी शादी नहीं हुई है। उसका पेशा महिलाओं के कपड़े पहनकर देहात की बरातों में नाचने का है। उम्र और रिश्ते की वजह से परिवार के लोग शादी में आने के बाद उसकी खातिरदारी में जुटे थे। 

आंवला सर्किल में बढ़ी मासूमों से दरिंदगी

आंवला सर्किल के थानों में बच्चों के साथ दुष्कर्म, हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पांच महीने पहले अलीगंज के घर में आए दूर के परिचित ने दावत उड़ाने के बाद उसी परिवार के चार साल के बच्चे से दरिंदगी करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था जिसे पिछले सप्ताह बच्चे के पिता और चाचा ने तलाश करने के बाद पीट-पीटकर मार डाला।

भमोरा में भी शादी समारोह से एक बच्ची को उठाकर उसके रिश्तेदार ने रेलवे ट्रैक किनारे दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। सिरौली में पांच महीने पहले एक बच्चे का नाजुक अंग काटकर हत्या कर दी गई जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 

बच्ची का दूर का रिश्तेदार ही उसे उठा ले गया था और दरिंदगी की कोशिश की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उसे सख्त सजा कराने के लिए मजबूत पैरवी करेगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed