फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to sell Nagar Panchayat land fails.

Bareilly News: नगर पंचायत की जमीन बेचने की कोशिश नाकाम

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attempt to sell Nagar Panchayat land fails.
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में नगर पंचायत की 200 वर्गगज जमीन बेचने की कोशिश को नाकाम किया गया। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने शनिवार को टीम के साथ मौके पर जाकर जमीन पर कब्जा लिया। चहारदीवारी बनवाकर उसे सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि यह जमीन मोहल्ला अंसारी वार्ड 14 में तबेला के नाम से दर्ज है। दशकों से इसका सार्वजनिक उपयोग हो रहा है। यहां लोग बकरीद पर कुर्बानी करते हैं और गाड़ियां भी खड़ी करते हैं। आरोप है कि एक युवक ने इस जमीन को अपनी बताकर सौदा किया था। उसने खरीदार से बयाना भी ले लिया था। शनिवार को खरीदार निर्माण कराने पहुंचा, जिसकी सूचना नगर पंचायत को मिली। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल आदित्य कुमार सिंह की राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जमीन राजस्व रिकॉर्ड में नगर पंचायत के नाम दर्ज पाई गई। वहां चहारदीवारी बनवाई गई। इसके बाद सौदा करने के आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारों को भेजा नोटिस
फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड सराय भोलेनगर में बंद गली खुलवाने के लिए अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए हैं। कब्जा खाली न करने पर बुलडोजर से ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कब्जेदारों से मकानों के बैनामे और नक्शे मांगे हैं। उनके मुताबिक, वार्ड सराय में हसनैन अंसारी की दुकान के पीछे से नपं कार्यालय तक जाने वाली आठ फुट चौड़ी गली बंद कर दी गई है। इसका आरोप व्यापारी समेत कुछ लोगों पर है। जनवरी की बोर्ड बैठक में नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग के नक्शे के आधार पर अवैध कब्जे हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed