{"_id":"665127ff903a61e1000c5e95","slug":"attempt-to-rape-an-eight-year-old-girl-report-on-the-accused-baheri-news-c-124-1-sbly1010-102137-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर रिपोर्ट
Sat, 25 May 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। मेडिकल स्टोर पर मां की दवा लेने गई आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर पांच रुपये देकर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे पत्नी ने बेटी को दवा लेने के लिए एक मेडिकल स्टोर भेजा था। बच्ची जब वहां गई तो मोहम्मदपुर निवासी कैफ ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर वह डर गया। हाथ पर पांच रुपये रखकर कहा कि वह इसकी जानकारी किसी को न दे।
बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पति के काम से वापस आने पर पत्नी ने पूरा वाकया उन्हें बताया। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई मगर वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
वर्जन:
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। - अरुण कुमार सिंह सीओ बहेड़ी