फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to occupy Dhobi Talab in the dark of night, former councilor in custody

Bareilly News: धोबी तालाब पर रात के अंधेरे में कब्जे की कोशिश, पूर्व सभासद हिरासत में

Wed, 23 Jul 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy Dhobi Talab in the dark of night, former councilor in custody
बहेड़ी। नगर पालिका के बेशकीमती धोबी तालाब पर देर रात जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से मिट्टी पटान कर कस्बे की कोशिश की गई। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। सूचना मिलती ही पुलिस मौके से जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्राॅली तथा अवैध रूप से मिट्टी का पटान करने वाले पूर्व सभासद को थाने उठा लाई।
विज्ञापन

नगर पालिका के धोबी तालाब पर लगातार कब्जे की कोशिश की जा रही है, जबकि इसकी पैमाइश कर राजस्व विभाग ने हदबंदी कायम कर दी है। दो सप्ताह पहले भी इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासन ने रोक दिया था। 20 दिन पूर्व नगर पालिका के सभासदों ने जिला अधिकारी को एक ज्ञापन देकर नगर पालिका की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार भानु प्रताप व नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

तारबंदी ठीक से नहीं कराया
इस जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद इसकी तारबंदी होनी थी, लेकिन पैमाइश के दौरान कुछ हिस्से में तो पिलर लगाए गए लेकिन बाकी हिस्सा छोड़ दिया। सभासदों का आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम ने इस तालाब के सड़क किनारे के हिस्से को ठीक से पैमाइश के दायरे में नहीं लिया, जिससे लगातार लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात को कस्बे के एक पूर्व सभासद ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मिट्टी का पटान शुरू करा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम में मौके पर पुलिस को भेज कर अवैध पटान को रुकवा दिया। पुलिस मौके से पूर्व सभासद को हिरासत में लिया है। अब इस मामले में राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

-
धोबी तालाब पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन इसको लेकर सख्त है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। तहसीलदार धोबी तालाब की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
-रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed