फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap and murder son of retired army officer in bareilly

बरेली: सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे के अपहरण और हत्या की कोशिश, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 02:28 PM IST
सार

सेवानिवृत्त अधिकारी का बेटा ई-रिक्शा पर बैठकर कोचिंग जा रहा था, तभी रास्ते में कार सवार युवकों ने उसे रिक्शे से खींच लिया। मारपीट की और कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap and murder son of retired army officer in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी के बेटे का अपहरण करने की कोशिश की गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे ई-रिक्शे से खींच लिया और सड़क पर पिटाई कर दी। उसे कार में डालकर अगवा करने का प्रयास किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सेना से रिटायर्ड कैप्टन रामकिशोर शहर में सौफुटा रोड पर एमईएस कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 सितंबर को उनके बेटे के अपहरण की कोशिश की गई। शाम छह बजे के वक्त उनका बेटा कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से थे बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से चार बदमाश उतरे और उनके बेटे को रिक्शे से खींच लिया। उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे देख रही है। स्थानीय दुकानदारों से भी बात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed