फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap a three-year-old child, FIR

Bareilly News: तीन वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश, एफआईआर

Wed, 14 May 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a three-year-old child, FIR
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रतनपुरी में कूड़ा बीन रही महिला और एक पुरुष ने बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। शोर सुनकर लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विकास गुप्ता निवासी रतनपुरी ने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा देव गुप्ता अपने परिवार के बच्चों सात वर्षीय विवान गुप्ता, 13 वर्षीय अनय गुप्ता के साथ दोपहर डेढ़ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां पर एक महिला और एक पुरुष कूड़ा बीन रहे थे। महिला ने बच्चे का हाथ पकड़ा और फुसलाकर जंगल की तरफ ले जाने लगी। तभी दोनों बच्चों ने शोर मचाया। तभी महिला बच्चे को छोड़कर बगिया में होकर मंडी की तरफ को भागी। लोगों ने दौड़ाकर दोनों को मौके पर पकड़ लिया। डायल 112 पर फोन कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। दोनों के नाम पूछे तो उन्होंने अपने नाम रोहिन पत्नी मेहंदीहसन और मेहंदीहसन निवासी मोहल्ला बाबर नगर बताया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इधर, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed